क्राइमहरिद्वार

पुलिस ने 05 लीटर कच्ची शराब सहित 01 तस्कर को किया गिरफ्तार,।

मंगलौर हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जनपद हरिद्वार द्वारा अवैध शराब के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही किए जाने के निर्देश दिए गए हैं।

उक्त निर्देशों के अनुपालन में प्रभारी निरीक्षक, कोतवाली मंगलौर द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत विभिन्न पुलिस टीमों का गठन कर अलग-अलग क्षेत्रों में नशा माफियाओं के विरुद्ध अभियान चलाया गया।

इसी क्रम में दिनांक 10.01.2026 को मंगलौर पुलिस द्वारा 01 तस्कर को गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से 05 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई।

आरोपित के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

नाम पता आरोपित

चोना पुत्र ऋषिपाल निवासी नारसन कला, थाना कोतवाली मंगलौर, जनपद हरिद्वार

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button