रूडकी हरिद्वारं
उत्तराखंड पशु संरक्षण स्क्वाड हरिद्वार अवैध तस्करी व गौ हत्या /अवैध पशु कटान की रोकथाम हेतु रुड़की क्षेत्र में मामूर थे कि नगला इमरती अंडरपास के पास वाहन छोटा हाथी मैं गोवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक ढंग से परिवहन करके गोकशी के लिए ग्राम जोरासी जबरदस्त पर ले जाया जा रहा हैकी सूचना मिली।
इस सूचना पर गोवश संरक्षण स्क्वाड टीम द्वारा नगला इमरती अंडरपास से लंढोरा जाने वाली रोड पर वाहनो की तलाशी / चेैकिंग की जाने लगी। छोटा हाथी आते दिखाई दिया जिसमें गोकशी के लिए पशुओं को लाया जा रहा है जैसे ही छोटा हाथी पुलिस के नजदीक पहुंचा जिसको रुकने का इशारा किया गया तो वाहन चालक ने गाड़ी को तेज गति से लंढोरा की तरफ भागने लगा जिसका पीछा करते-करते रेलवे फाटक पुल से आगे जोरासी जबरदस्त पुर वाहन चालक द्वारा गाड़ी को रोड किनारे रोक दिया तथा भागने लगे जिनका पीछा कर पुलिस टीम द्वारा घेर घोटकर फरमान पुत्र इकबाल व सुलेमान पुत्र सिकंदर को धर दबोचा व दो अन्य आदिल पुत्र इदरीश उर्फ कालू व ताहिर पुत्र नामालूम निवासी गण इस्लामनगर कॉलोनी शिकारपुर कोतवाली मंगलौर प्रकाश में आए हैं जो फरार हैं पुलिस द्वारा तलाश की जा रही है कोतवाली रुड़की पर गोवश संरक्षण अधिनियम व पशु क्रूरता अधिनियम मे अभियोग पंजीकृत किया गया।




