क्राइमहरिद्वार

पुलिस ने जमीन में धोखाधड़ी करने वाले नाथ को किया गिरफ्तार।

ऊंचा पुल लाल मंदिर स्थित मंदिर की जमीन को अपना बताकर 3200000/₹ लाख रुपए की धोखाधड़ी करने वाले अभियुक्त को ज्वालापुर पुलिस द्वारा किया गिरफ्तार।

ज्वालापुर हरिद्वार 18/05/2024*

वादी मदन लाल पुत्र स्व0 कन्हैया लाल निवासी काली माता मंदिर बहादराबाद थाना बहादराबाद जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी-रमेश नाथ पुत्र चेला श्री महंत शिवनाथ निवासी लाल मंदिर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार के द्वारा ऊंचा पुल लाल मंदिर स्थित मंदिर की जमीन को अपना बताकर जमीन बेचने के नाम पर धोखाधड़ी करते कर 320000/₹ रुपए हड़प लेना व पैसे मांगने पर वापस न करने के संबंध में थाना हाजा पर मुकदमा अपराध संख्या 63/2024 धारा 406.420 भा0द0वि पंजीकृत किया गया विवेचना प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर श्री रमेश तनवार द्वारा की जा रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार द्वारा अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु।आदेशित किया गया।

उक्त आदेश के क्रम में दिनांक 18/05/2024 को मुखबिर खास को सूचना पर अभियुक्त रमेश नाथ पुत्र चेला श्री महंत शिवनाथ निवासी लाल मन्दिर कोतवाली ज्वालापुर को पीठ बाजार कोतवाली ज्वालापुर से गिरफ्तार किया गया।

दौराने विवेचना मुकदमा उपरोक्त में धारा 467/468/471 की बढ़ोतरी की गई।

अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज़ ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा

गिरफ्तार अभियुक्त

रमेश नाथ पुत्र चेला श्री महंत शिवनाथ निवासी लाल मंदिर कॉलोनी कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

पुलिस टीम

1-प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार

2-उप निरीक्षक गिरीश चंद्र

3-का01260 रवि कुमार

4-का07 प्रमोद पुरोहित

Related Articles

Back to top button