क्राइमहरिद्वार

गौ कशी में फरार चल रहे अभियुक्त को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

ज्वालापुर पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी आधा दर्जन से अधिक गौ कशी के मुकदमों में जेल जा चुके अभियुक्त को धर दवोचा।

ज्वालापुर हरिद्वार 05/06/2024

कोतवाली ज्वालापुर पर दिनांक 14/05/2024 को वादी जितेंन्द्र सिंह तोमर पुत्र स्वर्गीय नत्थू तोमर निवासी ग्राम बहादरपुर जट थाना पथरी जनपद हरिद्वार की लिखित तहरीर पर प्रतिवादी-अज्ञात व्यक्तियो द्वारा राजौरी गार्डन निकट नयागांव के पास गौ हत्या कर मौके से फरार हो जाना व मौके से गोवंश मीठ खाल व सर बरामद होने के संबंध में मुकदमा अपराध संख्या 429/2024 धारा 11(1)3 गउ संतान संरक्षण अधिनियम अभीयोग में पंजीकृत किया गया विवेचना उप निरीक्षक रविंद्र जोशी द्वारा संचालित की जा रही है।

मुकदमा उपरोक्त में वांछित (फरार) चल रहे हैं अभियुक्त गण की गिरफ्तारी हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर रमेश तनवार द्वारा उप निरीक्षक रविन्द्र जोशी के नेतृत्व में टीम गठित की गई।

टीम द्वारा कड़ी सुराग राशि पता रसी कर संदिग्ध व्यक्तियों से लगातार पूछताछ कर मुखवीर खास को क्षेत्र में सक्रिय कर उक्त के क्रम में अभियुक्त परवेज उर्फ अल्लादिया पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कस्सावान को ज्वालापुर पुलिस द्वारा दिनांक 05/06/2024 को रेगुलेटर पुल निकट जटवाड़ा पुल के पास से गिरफ्तार किया गया।

अभियुक्त को बाद आवश्यक कार्रवाई कर आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

गिरफ्तार अभियुक्त

1-परवेज उर्फ अल्लादिया पुत्र निसार निवासी मोहल्ला कस्सावान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

बरामदगी का विवरण

1-02 अदद रस्से लम्बाई 4/5 मीटर

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button