
बहादराबाद हरिद्वार
पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा चलाये जा रहे “ऑपरेशन प्रहार 2026’’ व “ड्रग्स फ्री देवभूमि” अभियान के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में अवैध शऱाब/ मादक पदार्थों/ नशे के कारोबार/ जुआ सट्टा में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही किये जाने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद द्वारा पुलिस टीमो का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है ।
जिसके अनुपालन में गठित पुलिस टीम द्वारा दिनांक 16.06.26 को गस्त/चैकिंग के दौरान नहर पटरी से ज्वालापुर की तरफ को जाने वाले हैण्डपम्प के पास से आरोपी राव रिहान के कब्जे से 50 नशीले इंजेक्शन बरामद करते हुये हिरासत में लिया गया ।

पूछताछ में आरोपी राव रिहान द्वारा बताया कि मै डी-फार्मा का छात्र रहा हूं मेरा मेडिकल स्टोर है, मुझे दवाईयों की अच्छी जानकारी है सिडकुल क्षेत्र में मजदूर इंजेक्शन की काफी मांग करते है, जिस कारण मैने लालच में नशीले इंजेक्शनो का कार्य करने लगा।
जिस सम्बन्ध में कोतवाली बहादराबाद पर नियमानुसार एन0डी0पी0एस0 एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया है ।
आरोपी
राव रिहान पुत्र अहसान नि0 बढेडी राजपुतान कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार।




