क्राइमहरिद्वार

गौकशी उपकरण के साथ पुलिस ने 01 गौ तस्कर दबोचा।

02 गौवंशीय पशु को खेतों में ले जाकर गौकशी करने के फिराक में थे आरोपी।

लक्सर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा जनपद में अपराधिक गतिविधियों में संलिप्त अपराधियों, संदिग्ध व्यक्तियों, गौ-तस्करों एवं असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु कड़े निर्देश दिए गए हैं।

निर्देशों का अनुपालन करते हुए कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा क्षेत्र में पुलिस टीमों को सक्रिय कर निरंतर चेकिंग, गश्त, पतारसी एवं सुरागरसी में लगाया गया है।

दिनांक 28.11.2025 को लक्सर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि डोसनी की ओर से मोहम्मदपुर जाने वाले खेतों के रास्ते में कुछ लोग गौकशी की फिराक में हैं। सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने एक छोटा हाथी (UK17CA5384) पर सवार 03 व्यक्तियों को रोका, जो 02 गौवंशीय पशुओं को क्रूरता पूर्वक बाँधकर गौकशी हेतु ले जा रहे थे।

पुलिस टीम द्वारा तत्काल कार्रवाई करते हुए 02 गौवंशीय पशुओं को सकुशल मुक्त कराया गया तथा सनव्वर निवासी मुण्डाखेड़ा खुर्द को मौके से हिरासत में लिया गया। अन्य 02 आरोपी मौके से फरार होने में सफल रहे, जिनकी तलाश जारी है।

मौके से गौकशी उपकरण एवं परिवहन में प्रयुक्त छोटा हाथी वाहन (UK17CA5384) बरामद किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध थाने पर मुकदमा संख्या 1207/25 उत्तराखण्ड गोवंश संरक्षण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पकड़े गए व्यक्ति का नाम पता

सन्नवर पुत्र लियाकत निवासी मुण्डाखेड़ा खुर्द, थाना कोतवाली लक्सर, जनपद हरिद्वार

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button