
बहादराबाद हरिद्वार
दिनांक 30.12.2025 को शान्तरशाह क्षेत्र में सेल्समैन लूट की घटना संबंधित मामले में वादी की शिकायत पर थाना बहादराबाद में अभियोग पंजीकृत किया गया।
दिनांक 30.12.2025 को जगजीतपुर स्थित देशी शराब के ठेके से पैसे लेकर ऑटो के जरीए रुड़की के लिए निकले सेल्समैन कृष्णा राणा को पतंजली रिसर्च सेंटर के पास रुकवाकर 02 अज्ञात व्यक्तियों ने उसका बैग छीन फरार हो गए। पीड़ित व्यक्ति (सेल्समैन) से गहनता से पूछताछ करने पर यह तथ्य प्रकाश में आया कि अज्ञात आरोपित द्वारा उक्त घटना कारित करते वक्त तमंचे का इस्तेमाल किया गया था जिस कारण पीड़ित घबरा गया था। उक्त आधार पर मुकदमें में धारा 309(4) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की गई।
थानाध्यक्ष बहादराबाद के माध्यम से वारदात की सूचना मिलने पर गंभीर रुख अपनाते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल द्वारा विशेष टीम का गठन करते हुए घटना के जल्द से जल्द खुलासे एवं आरोपियों की धरपकड़ के आदेश जारी करते हुए पर्यवेक्षण की जिम्मेदारी एएसपी ज्वालापुर जितेन्द्र चौधरी के सुपुर्द की।

*कसरत का निकला नतीजा-*
आमजन के बीच भय का पर्याय बनी इस घटना पर काम करते हुए गठित पुलिस टीम ने सीआईयू से टेक्निकल सपोर्ट लेते हुए घटनास्थल के आसपास अपनी सक्रियता बढ़ायी तथा ग्राउंड जीरो पर रहकर जानकारी जुटाई गई व वारदातों में इस्तेमाल मोटर साइकिल व आने-जाने वाले दुर्गम मार्गो पर निरन्तर निगरानी रखी गयी जिसके परिणामस्वरुण पुलिस को 02 संदिग्ध व्यक्तियों के हुलिये व इनके द्वारा इस्तेमाल की जा रही मोटर साइकिल के मैक व अन्य जानकारी प्राप्त करने में सफलता प्राप्त हुई।
एक्टिव मुखबिर तंत्र का मिला फायदा-।
अब तक जुटाए गए सबूतों के आधार पर पुलिस टीम ने दिनांक 03.01.2026 को नहर पटरी निकट तिरछापुल से मुखबिर की सूचना पर प्रकाश में आए दोनों संदिग्धो व्यक्तियों को एक अवैध तमंचे व घटना में प्रयुक्त मोटर साइकिल मौके पर दबोचा। पकड़े गए संदिग्ध ने सेल्समैन से हुए लूट की घटना को अंजाम देना स्वीकार किया गया। वारदाता में इस्तेमाल की गई मोटर साइकिल को थाना सिड़कुल क्षेत्र से चोरी किया गया था।
पेशेवर हैं पकड़े गए दोनों आरोपित
पुलिस की पकड़ में आए दोनों शातिर काफी समय से जुर्म की दुनिया से जुड़े हुए हैं तथा कई बार जेल की सैर कर चुके हैं। आरोपी श्रवण गिरि के खिलाफ यूपी एवं उत्तराखण्ड में करीब एक दर्जन मुकदमें प्रकाश में आए हैं जिनमें से कोतवाली डोईवाला में लिखे गए 02 मुकदमों में वह वांछित चल रहा था। पकड़ में आए दूसरे आरोपी प्रणव के खिलाफ जनपद हरिद्वार व देहरादून में 03 मुकदमें दर्ज हैं।
श्रवण व प्रणव से की गई पूछताछ में जुटाए गए सबूतों के आधार पर इस वारदात में 02 अन्य संदिग्ध की भी संलिप्तता प्रकाश में आयी है जिनकी सरगर्मी से तलाश की जा रही है। बरामद मोटर साइकिल की चोरी के संबंध में थाना सिड़कुल में मुकदमा दर्ज किया गया है।
नाम व पता आरोपित
01. श्रवण गिरि पुत्र रमेश गिरि निवासी ग्राम दुगचाडा थाना देवबंद जिला सहारनपुर हाल दौलतपुर बहादराबाद हरिद्वार
02. प्रणव पुत्र सुभाष सैनी निवासी ग्राम धनौरा थाना पिरान कलियर जिला सहारनपुर उ०प्र०




