
रानीपुर हरिद्वार 09.10.2026
कोतवाली रानीपुर पुलिस द्वारा श्रीमान वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेश के अनुपालन में भारी वाहनो की नो-एण्ट्री में प्रवेश करने वाले भारी वाहनो के विरूद्ध सघन चैकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर द्वारा स्वयं दौराने चैकिंग *शिवालिक नगर* में सिडकुल की तरफ से आ रहे भारी वाहनो के विरूद्ध चैकिंग करते हुये सिडकुल की ओर से शिवालिक नगर भीड भाड वाले इलाके में अपने भारी वाहनो को लाने वाले कुल 15 भारी वाहनो (ट्रको) के विरूद्ध मोटर वाहन अधिनियम के चालान की कार्यवाही करते हुये 14 भारी वाहन (ट्रक) चालको के कुल 7000 रू0 के नगद चालान एवं 01 ट्रक चालक का कोर्ट चालान किया गया ।”
*नो इंट्री में आने वाले वाहनों के विरुद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगा*
*कार्यवाही का विवरण-*
1- कुल 14 नगद चालान 7000/ रू0
2- कुल 01 कोर्ट चालान




