आस्थाहरिद्वार

किशोरी विकास केंद्र की बेटियों ने करवा चौथ पर तीन स्थानों पर मेंहदी कैंप लगाकर दिखाई आत्मनिर्भरता की मिसाल।

हरिद्वार।

विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग द्वारा संचालित कौशल विकास केंद्रों पर निरंतर रूप से स्वावलंबन की दिशा में किए जा रहे कार्यों के अंतर्गत, प्रशिक्षित बहनों द्वारा करवा चौथ के पावन अवसर पर तीन स्थानों — नवोदय नगर, शिवालिक नगर मॉम्स प्राइड अकादमी (N-362) के सामने, और शिवालिक नगर H क्लस्टर पार्क — में मेंहदी आयोजन कार्यक्रम आयोजित किए गए।

सभी केंद्रों की शुरुआत पारंपरिक दीप प्रज्वलन के साथ की गई।

नवोदय नगर में आयोजित केंद्र का उद्घाटन विश्व हिंदू परिषद के जिला सह मंत्री माननीय दीपक तालियान जी के कर-कमलों द्वारा किया गया।

इसी क्रम में शिवालिक नगर चटोरी गली में भी कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ।

मॉम्स प्राइड अकादमी (N-362) के सामने लगे केंद्र का संचालन रवि चौहान जी (जिला सेवा प्रमुख), सौरभ सक्सेना जी, और अरुण गुप्ता जी के निर्देशन में हुआ।

वहीं H क्लस्टर पार्क स्थित केंद्र बालराम नौटियाल जी एवं उनकी धर्मपत्नी मंजू नौटियाल जी के संरक्षण में संपन्न हुआ।

दोनों शिवालिक नगर केंद्रों पर पूर्व पार्षद अशोक मेहता जी, सुरेंद्र करनवाल जी एवं हरेंद्र चौधरी जी का पूर्ण सहयोग रहा, जिनकी उपस्थिति से बेटियों का उत्साह और भी बढ़ गया।

इस अवसर पर वरिष्ठ समाजसेवी ओमकार त्यागी जी, बीनू सैनी जी, बादल तोमर (गोरक्षा प्रमुख), कुलदीप बिश्नोई जी (जिला छात्र प्रमुख), साजन जी, मोहित सैनी जी, वीरेंद्र राघव जी और सतीश नामदेव जी (प्रेमी जी) सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

किशोरी विकास केंद्र से प्रशिक्षित बहनों – अंजु, अंजली सिंह, खुशबू, पूजा, आरती और लक्ष्मी – ने अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए महिलाओं को सुंदर मेंहदी डिज़ाइन लगाए।

इन मेंहदी केंद्रों के माध्यम से बेटियों ने न केवल अपनी प्रतिभा प्रदर्शित की, बल्कि आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में एक सराहनीय कदम भी बढ़ाया।

स्थानीय नागरिकों ने सभी केंद्रों पर उत्साहपूर्वक भाग लेकर इस पहल की सराहना की।

यह आयोजन नारी सशक्तिकरण और स्वावलंबन की दिशा में विश्व हिंदू परिषद सेवा विभाग की एक प्रेरक मिसाल बना।

Related Articles

Back to top button