क्राइमरामनगर

पुलिस ने कार से 68.02 किलो गांजा किया बरामद।

रामनगर

पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक कार से करीब 68.02 किलो गांजा बरामद किया है। आरोपी पर केस दर्ज कर न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है। कोतवाल अरुण कुमार सैनी ने बताया कि गर्जिया चौकी के पास कार संख्या यूके19/टीए1172 को रोककर उसकी तलाशी ली, तो उसमें 68.02 किलो गांजा बरामद हुआ। इस पर कार सवार आरोपी दानिश पुत्र वाहिद हुसैन निवासी पूछड़ी रामनगर को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ केस दर्ज किया। पूछताछ में आरोपी ने कहा कि उक्त गांजा आर्तिक व भूरी का हैं।उक्त गांजे को लेना के लिए पांच हज़ार रुपये किराये दिए थे।फिलहाल पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button