Homeमुजफ्फरनगर

प्रदूषण की जंग पर उद्योगों और किसानों में बनी सहमति, राकेश टिकैत बोले- ‘जमीन पर दिखनी चाहिए कार्रवाई’।

मुजफ्फरनगर

क्रांति बुलेटिन (संवाददाता)

मुजफ्फरनगर। जनपद में औद्योगिक प्रदूषण और कचरा जलाने (MSW) को लेकर चल रहे विवाद के बीच सोमवार को जिला प्रशासन ने बड़ी पहल की। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत और उत्तर प्रदेश पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल आमने-सामने आए। एडीएम प्रशासन संजय सिंह की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में उद्योगों और ग्रामीणों के बीच के गतिरोध को कम करने के लिए कई अहम निर्णय लिए गए।भाकियू प्रवक्ता राकेश टिकैत ने बैठक में प्रदूषण के खतरनाक प्रभावों पर चिंता जताते हुए कहा कि उद्योगों को केवल फाइलों में नहीं, बल्किधरातल पर बदलाव दिखाना होगा।

 

उन्होंने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में वायु और जल प्रदूषण से जनजीवन प्रभावित हो रहा है, इसकी जिम्मेदारी उद्योगों को लेनी होगी। उन्होंने सुझाव दिया कि फैक्ट्रियों के आसपास नियमित सफाई और धूल नियंत्रण के लिए ठोस कदम उठाए जाएं।पेपर मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष पंकज अग्रवाल ने बैठक में बताया कि पिछली बैठक में तय किए गए बिंदुओं पर तेजी से काम हुआ है। भोपारोड और जानसठ रोड पर फैक्ट्रियों के आसपास सिल्ट हटाई गई है और सफाई अभियान चलाया गया है। उन्होंने यह भी साफ किया कि उद्योगों में केवल आरडीएफ (RDF) का उपयोग हो रहा है, म्यूनिसिपल सॉलिड वेस्ट का नहीं। पंकज अग्रवाल ने शेष समस्याओं के समाधान और उन्नत प्रदूषण नियंत्रण तकनीक लगाने के लिए प्रशासन से दो से तीन माह का समय मांगा है।

Related Articles

Back to top button