Homeशाहजहांपुर

राम भरोसे खुटार सीएचसी की व्यवस्था, डाक्टर कुर्सियों से रहते नदारद।

बार्ड बाॅय और सफाई कर्मचारी के सहारे चल रहा अस्पताल ।

शाहजहांपुर

क्रांति बुलेटिन न्यूज़ (अरविन्द बर्मा)

एक तरफ जिले के तेज तर्रार जिला अधिकारी धर्मेंद्र प्रताप सिंह जिले की व्यवस्थाओं को सुधारने में लगे हुए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ खुटार सीएचसी प्रभारी उनके मंसूबों पर पानी फेरते हुए नजर आ रहे हैं।

लोगो का कहना है कि (सीएचसी) इन दिनों अव्यवस्था का शिकार होता हुआ नजर आ रहा है। अक्सर अस्पताल की कुर्सियां खाली पड़ी हैं और मरीज घंटों डॉक्टरों का इंतजार करने को मजबूर हैं।

बताया जा रहा है कि अस्पताल वार्ड बॉय और सफाई कर्मियों के सहारे संचालित हो रहा है। नियमित रूप से डॉक्टरों की उपस्थित दर्ज कराई जाती है लेकिन उपस्थित के बाद अनुपस्थिति हो जाते है जिसके कारण मरीजों को पर्याप्त इलाज नहीं मिल पा रहा है। दूर-दराज गांवों से आने वाले मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि डॉक्टर अपनी मनमानी कर रहे हैं और समय से अस्पताल नहीं पहुंचते। इससे स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह प्रभावित हो रही हैं।

मरीजों का कहना है कि सरकारी अस्पताल में बेहतर इलाज की उम्मीद लेकर आते हैं, लेकिन यहां प्राथमिक जांच तक के लिए घंटों इंतजार करना पड़ रहा है।

Related Articles

Back to top button