
रानीपुर हरिद्वार 29.05.2026
वर्तमान में प्रचलित चारधाम यात्रा सीजन के दृष्टिगत उच्चाधिकारी गण के आदेश के अनुसार सिडकुल से आने वाले भारी वाहनो का शहर में प्रवेश करना वर्जित किया गया था,उक्त के दृष्टिगत दिनांक 28.05.226 थाना क्षेत्रान्तर्गत चिनमय डिग्री कालेज चौक शिवालिक से NO Entry का पालन न करने वाले कुछ भारी वाहन शहर की तरफ प्रवेश कर रहे थे जिसमें रानीपुर पुलिस द्वारा एमवीएक्ट की धाराओं में 11 ट्रक चालको के चालान संयोजन में किया गया तथा 01 ट्रक सीज किया गया।





