
ज्वालापुर हरिद्वार ( राजेश वर्मा )
न्यू सुभाष नगर ज्वालापुर हरिद्वार में लगभग 4000 घर है यहां की जनता पीने के पानी को लेकर बड़ी परेशान है। भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार ने प्रत्येक घर को स्वच्छ देने का वादा किया वह सुभाष नगर में फेल दिखाई देती नजर आ रही है।

सुभाष नगर के प्रत्येक घर तक साफ व स्वच्छ जल नहीं पहुंच पाता , क्योंकि इस क्षेत्र में लगभग 30 साल पुरानी डेट या 2 इंच की पानी की पाइप लाइन बिछी हुई है , आज जो जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है और घरों में नालियों का व खाली प्लाटों का पानी उन पाइप लाइनों से होते हुए घरों तक पहुंचता है , जिसे पीने से यहां के लोग अधिकतर बीमार रहते हैं और प्रशासन मुक दर्शक बनी रहती है ना इस तरफ कोई प्रशासनिक अधिकारी ध्यान देते हैं और ना ही कोई विधायक या बीजेपी के नेताओ का ध्यान केवल सड़के बनाना गलियां पक्की करवाने पर रहता है।
उन्हें यह भी याद नहीं कि इस क्षेत्र में गंदा पानी आ रहा है और लोग उसे पीकर बीमार हो रहे हैं यदि सभासद भी अपने घरों के अंदर झांके तो उनके घरों में भी गंदा पानी आ रहा है फिर भी वह अनदेखी करने पर तुले हुए हैं यह क्षेत्र सारा भाजपा मय है भाजपा के लोग अधिकतर इस क्षेत्र में रहते हैं और क्षेत्रीय विधायक आदेश चौहान और नगर पालिका के अध्यक्ष राजीव शर्मा इस और कोई भी ध्यान नहीं दे रहे है। लोग बीमारियों से अधिकतर परेशान है गंदे पानी पीने से यहां के लोगों के उल्टी, दस्त, पीलिया जैसी बीमारी से ग्रस्त है ,अधिकतर यहां के लोग पेट के रोग से भी पीड़ित है
कई बार सुभाष नगर की जनता ने इस बारे में जल संस्थान के आल्हा अधिकारियों व प्रशासन तक अपनी आवाज पहुंचाई किसी ने भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। तो यहां की जनता गंदे पानी को लेकर आंदोलन व धरने प्रदर्शन पर कभी भी बैठ सकती हैं




