हरिद्वार

हरिद्वार से है। हर की पैड़ी का नजारा आप देख सकते हैं । किस प्रकार गंगा में गंदगी दिखाई दे रही है। हर वर्ष दीपावली के 20 दिन पहले गंगा की सफाई के लिए बंद किया जाता है। गंगा सफाई के नाम पर करोड़ों का बजट केंद्र सरकार द्वारा आता है। फिर भी गंग नहर साफ नहीं हो पाती ।

आपको बता दें हर साल केंद्र सरकार पवित्र नदी गंगा की सफाई के लिए उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश राज्य सरकार को करोड़ो रुपये का बजट जारी करती है। गंगा नदी की सफाई सुनिश्चित करना उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग का स्वामित्व है। इसी विभाग के अधिकारी हर साल पवित्र नदी गंगा की सफाई के नाम पर करोड़ो रुपये का घोटाला करते हैं। गंगा में गंदगी देख कर यह स्पष्ट हो जाता है कि इस बार फिर सारा बजट उत्तर प्रदेश सरकार के सिंचाई विभाग के अधिकारियों द्वारा हजम कर लिया गया। यानि बंदरबांट कर लिया गया। जैसे ही हमने अधिकारियों से इस बारे में सवाल पूछा। तो वे सीधे तौर पर उनसे बचते पाए गए ।और इस घोटाले के सार्वजनिक रूप से सुर्खियों में आने के डर से ।उन्होंने ऐसे किसी भी साक्षात्कार के लिए मना कर दिया। देखिए हमारे संवाददाता की खास रिपोर्ट




