
बरेली ।
फरीदपुर के वर्तमान भाजपा विधायक श्याम बिहारी लाल जी का आज निधन हो गया वे आज सर्किट हाउस में पशुधन मंत्री धर्म पाल सिंह की मीटिंग में हिस्सा ले रहे थे वहीं उनको दिल का दौरा पड़ा तुरंत उनको निजी अस्पताल ले जाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली ।कल ही उन्होंने अपना जन्म दिन मनाया था ।
उनके निधन पर भगवा परिषद के प्रदेश अध्यक्ष अजय कटियार, प्रदेश प्रवक्ता संतोष उपाध्याय, सुनील सक्सेना मिलन, दिवाकर आर्य, डॉक्टर सुबोध अस्थाना, गौरव पांडे, गौरव मिश्रा, महेंद्र राठौर, बिट्टू मेहता, सचिन कंचन, रक्ष पाल सिंह, अवधेश कुमार सिंह, विकास सक्सेना नीटू, आनंद सक्सेना,अंकुर पाठक, शैलेन्द्र सक्सेना शैलू, विवेक सक्सेना आदि ने दुख व्यक्त किया है।




