Homeबरेली

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने खेली होली देशवासियों को दी बधाई।

बरेली।

राष्ट्रीय स्वयंसेवक बरेली की आदिशक्ति शाखा जागृति नगर बदायूं रोड बरेली द्वारा आज होली का रंगारंग कार्यक्रम किया गया सर्वप्रथम वंदना के बाद फूलों और गुलाल की होली खेली गई डॉ संजय सारस्वत और उनकी भजन मंडली द्वारा बहुत सुंदर सुंदर भजन और होली गीत प्रस्तुत किए गए। इसके उपरांत सुंदर व स्वादिष्ट जलपान का सभी ने आनंद लिया।

संघ प्रचारक शुभव मिश्रा एडवोकेट ने होली के महत्व को सभी को बताया उन्होंने कहा कि होली भाईचारे का जीता जागता उदाहरण है इस पर्व पर सभी एक दूसरे के गले मिलकर बधाई देते हैं।

इस अवसर पर शुभव मिश्रा, सोनू रस्तोगी, रंजीत सिंह राघव, डॉक्टर सुबोध अस्थाना,कमल बाबा जौहरी, अशोक गुर्जर,प्रेम गुप्ता महेश्वरी,आलोक सक्सेना,मनदीप जौहरी, प्रदीप सक्सेना, अमित शर्मा, आदित्य सक्सेना, शिवम सक्सेना,राम जी लाल गुप्ता ,मुनीश्वर दयाल,दीपक गुर्जर आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Back to top button