
पीलीभीत
क्रांति बुलेटिन समाचार (अरविन्द बर्मा)
पीलीभीत/कलीनगर/ पीलीभीत तहसील कलीनगर क्षेत्र के इंडो नेपाल सीमा स्थित ग्राम पंचायत सुंदर नगर के गांव बंदर भोज के अंबेडकर चौक पर बड़े धूमधाम और हर्षोल्लास पूर्वक संत रविदास जयंती मनाया गया।।जिसमें ग्रामीणों द्वारा काफी सहयोग रहा आपको बता दें कि रविदास जयंती हर्षोल्लास पूर्वक ग्रामीण क्षेत्रों तथा शहरों में मनाया जा रहा है इसी क्रम में रविवार को बंदर भोज में स्थानीय ग्रामीणों द्वारा संत रविदास जयंती के अवसर पर संत रविदास के तथा डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के प्रतिमा पर माल्यार्पण कर तथा केक सहित खिचड़ी भोज कर खुशी का इजहार किया गया।

वहीं ग्राम प्रधान प्रतिनिधि बलवीर सिंह ने संत रविदास की जीवन पर प्रकाश डाला तथा उनके विचारों पर चलने कि ग्रामीणों से अपील भी किया। वहीं उन्होंने बताया कि रविदास जयंती संत रविदास के जन्मदिन की उपलक्ष में मनाई जाती है जो 15वीं सदी के एक महान आध्यात्मिक और सामाजिक सुधारक थे जिन्होंने जाति व्यवस्था और भेदभाव के खिलाफ आवाज उठाई समानता,भक्ति और निस्वार्थ सेवा का संदेश दिया और जिनकी शिक्षाएं गुरु ग्रंथ साहिब में भी संकलित है जो आज भी लाखों लोगों को प्रेरित करती है। इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान रामउग्रह,हंसनाथ गौतम,जीवन गौतम,धर्मेंद्र गौतम, रामकरन, शीला देवी, प्रमोद कन्नौजिया, रीना देवी,इस्रावती देवी, कौशल्या देवी,प्रमिला देवी, अमलावती देवी,द्रोपती देवी, अन्नुदेवी,रिंकू देवी,लक्ष्मी देवी सहित तमाम जनप्रतिनिधि व गणमान्यजन उपस्थित रहे।




