सपना कश्यप, मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा निरीक्षण भवन में जनसुनवाई कर कई कार्यक्रमों में भाग लिया।
मुजफ्फरनगर
क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। मा0 सदस्य सपना कश्यप, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर के निरीक्षण भवन, लोक निर्माण विभाग में आगमन पर उप जिलाधिकारी सदर निकिता शर्मा, पुलिस उपाधीक्षक रूपाली राय चौधरी, सहायक श्रमायुक्त देवेश सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी संतोष शर्मा, जिला सूचना अधिकारी नरसिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डा. आभा आत्रेय, महिला थाना प्रभारी संगीता चौधरी, उ0प्र0 रानी लक्ष्मीबाई महिला एवं बाल सम्मान प्रकोष्ठ से रेणु सक्सेना, प्रभारी महिला सहायता प्रकोष्ठ सुमन लता कौर, उप निरीक्षक ज्योति तौमर, उप निरीक्षक ज्योति यादव, जिला प्रोबेशन अधिकारी संजय कुमार, संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी व बाल कल्याण समिति सदस्य डा0 राजीव कुमार द्वारा पुष्प एवं लाईव प्लांट भेंट कर स्वागत किया गया। तदोंपरांत सपना कश्यप द्वारा निरीक्षण भवन में सभागार में महिलाओं संबंधित प्रकरणों में सुनवाई की गयी एवं प्राप्त प्रार्थना पत्रों/शिकायतों के निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों/विभागों को निर्धारित समयान्तर्गत निर्देशित किया गया। जनसुनवाई में कुल 12 प्रकरण प्राप्त हुए। उनके द्वारा पूर्व में आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों के निस्तारण की भी समीक्षा की गयी। उ0प्र0 शासन, जिलाधिकारी उमेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिषेक सिंह एवं मुख्य विकास विकास अधिकारी संदीप भागिया के निर्देशन में जिला महिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर में बेटी बचाओ बेटी पढाओं योजना के अन्तर्गत कन्या जन्मोत्सव का भव्य एवं शानदार आयोजन किया गया। कन्या जन्मोत्सव आयोजन की मुख्य अतिथि सपना कश्यप, मा0 सदस्य, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग रही। मुख्य अतिथि एवं अधिकारीगणों द्वारा कन्या जन्मोत्सव का दीप प्रज्ज्वलन कर किया गया शुभारम्भ किया गया। जिला महिला चिकित्सालय, मुजफ्फरनगर में जन्मी 30 नवजात कन्याओं को मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों द्वारा बेबी किट, ऊनी वस्त्र एवं कम्बल वितरित कर तथा कन्या की माताओं को बधाई पत्र देकर सम्मानित किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजनान्तर्गत मुख्य अतिथि एवं अन्य अधिकारीगणों द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ शपथ के साथ हस्ताक्षर अभियान के मध्यम से अपील की गयी। कन्या जन्मोत्सव में प्रतिभागियों/कन्याओं के परिजनों को विभागीय योजना की जानकारी हेतु हैण्डबिल्स एवं पम्फलेट भी वितरित किये गये वितरित। मुख्य अतिथि मा0 सदस्य, सपाना कश्यप, उ0प्र0 राज्य महिला आयोग द्वारा जनपद मुजफ्फरनगर द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ के अन्तर्गत आयोजित कन्या जन्मोत्सव आयोजन के लिए सभी को बधाई गयी एवं अपील की गयी कि बेटा व बेटी में भेदभाव न किया जाये। बेटियों को भी समान अवसर दिया जाये, जिसस वें अपने जीवन में उन्नति कर सके। कार्यक्रम का संचालन बाल कल्याण समिति, मुजफ्फरनगर से डा0 राजीव कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम में पुलिस उपाधीक्षक रूपाली राय चौधरी द्वारा बेटी बचाओ बेटी पढाओ की शपथ दिलायी गयी। जिला महिला चिकित्सालय की मुख्य चिकित्सिका द्वारा जिला महिला चिकित्सालय में जन्मी नवजात कन्याओं एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी गयी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी/जिला बाल संरक्षण अधिकारी संजय कुमार द्वारा मुख्य अतिथि, अधिकारीगणों एवं उपस्थिति सभी प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। इस अवसर पर स्थानीय समिति की अध्यक्ष आशा जैन, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तौमर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उक्त कन्या जन्मोत्सव आयोजन को सफल बनाने में संरक्षण अधिकारी नीना त्यागी, केन्द्र प्रशासक पूजा नरूला, वरिष्ठ सहायक महबूब अली, जिला प्रोबेशन कार्यालय स्टॉफ एवं जिला महिला चिकित्सालय स्टॉफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




