Homeहरिद्वार

ऑपरेशन सिंदूर व हमारे देश के सिपाही फौजी अमन का पैगाम भेजो शहीद हुए फौजी भाई श्रद्धांजलि के उपलक्ष में, करतार सिंह भडाना ने मंगलौर मे निकाली तिरंगा यात्रा ।

यात्रा में ऊंटों व घोड़ोंको सजाकर तथा रिटायर फौजियों ने अपने सिर पर लाल पगड़ी बांधकर तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी देशवासियों को ऑपरेशन सिंदूर में हमारे देश के जांबाज सिपाहियों ने किस प्रकार से दुश्मन के घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब दिया इसका संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में गर्मी के चलते ठंडे पेय का भी जगह-जगह बड़ा इंतजाम था।

मंगलौर।     संवाददाता आरती सैनी

मंगलोर क्षेत्र में करतार सिंह भडाना ने गुड मंडी से लेकर अब्दुल कलाम चौक पर जाकर तिरंगा यात्रा का समापन किया तिरंगा यात्रा में विशाल जन समूह जिसमें ऊंट व घोड़े तथा रिटायर फौजी भी शामिल थे।

 

इस यात्रा में ऊंटों व घोड़ोंको सजाकर तथा रिटायर फौजियों ने अपने सिर पर लाल पगड़ी बांधकर तिरंगा यात्रा के माध्यम से सभी देशवासियों को ऑपरेशन सिंदूर में हमारे देश के जांबाज सिपाहियों ने किस प्रकार से दुश्मन के घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब दिया इसका संदेश दिया। तिरंगा यात्रा में गर्मी के चलते ठंडे पेय का भी जगह-जगह बड़ा इंतजाम था। करतार सिंह भडाना ने कहा की ऑपरेशन सिंदूर में भारत की सेना ने दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया और उन्होंने कहा कि मोदी जी ने कहा कि अगर दुश्मन गोली चलाएगा तो हम जवाब में गोला चलाएंगे और उसको घर में घुसकर मुंह तोड़ जवाब देंगे। आज तिरंगा यात्रा में अनेक गणमान्य व्यक्ति यों ने भी भाग लिया तथा उन्होंने भाजपा पार्टी जिंदाबाद मोदी जिंदाबाद वह पुष्कर सिंह धामी जिंदाबाद के नारे लगाए और सभी ने मिलकर देश के जवानों का हौसला बढ़ाया और भारत के सिपाहियों को शाबाशी दीं।

ऑपरेशन सिंदूर के चलते दुश्मनों के कई अड्डे तबाह किया तथा आंतकवादियों के ठिकाने का नाम और निशान मिटा दिया आज हमें गर्व है अपने देश के वीर बहादुर सिपाहियों पर जिन्होंने अपनी जान पर खेल कर दुश्मनों के घर में घुसकर मारा। उन्होंने कहा कि आज मोदी जी ने हमारे देश के जवानों को जरूरत के मुताबिक हथियार उपलब्ध कराए तथा हर प्रकार से सहूलियत दी । भारत माता जिंदाबाद के नारे लगाते हुए तिरंगा यात्रा का समापन किया।

Related Articles

Back to top button