Homeमुजफ्फरनगर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना रामराज पर कार्यालय के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण का किया उद्घाटन!!किया 

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन संवाददाता

मुजफ्फरनगर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय कुमार वर्मा द्वारा थाना रामराज पर थानाध्यक्ष कार्यालय के जीर्णोद्धार व सौन्दर्यीकरण का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया। एसएसपी द्वारा थाना रामराज पर आयोजित सुंदरकाण्ड पाठ में भी प्रतिभाग किया गया तथा पूजा अर्चना की गयी।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अक्षय संजय महाडीक, क्षेत्राधिकारी जानसठ ऋषिका सिंह, क्षेत्राधिकारी भोपा लक्ष्मण वर्मा, थानाध्यक्ष रामराज ज्ञानेन्द्र सिंह सिरोही सहित पुलिस के अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। इस दौरान एसएसपी द्वारा थाना रामराज पर नियुक्त ग्राम चौकीदारों को संबंधित किया गया तथा उन्हे नगद पुरस्कार व पगडी से सम्मानित किया गया।

Related Articles

Back to top button