
हल्द्वानी
रिपोर्ट : मजहिर खान
हल्द्वानी में 12 करोड़ की लागत से शनि बाजार रोड चौड़ीकरण नाला शिफ्ट होने का काम शुरू हो गया है। नगर निगम द्वारा 59 अतिक्रमण चिह्नित कर उनको ध्वस्त करने का काम भी शुरू कर दिया गया है । मौके पर नगर आयुक्त ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर अतिक्रमणकारियों को स्वत अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए हैं, साथ ही शहर के विकास कार्यों को करने वाली संस्था यूयूएसडीए द्वारा मौके पर नाला बनाने का काम भी शुरू कर दिया है।





