Homeनैनीताल

शीलू कुमार का जनसंपर्क अभियान जोरों पर, बेतालघाट बाजार समेत कई गांवों में उमड़ी युवा भीड़।

नैनीताल

रिपोर्टर मजहिर खान

बेतालघाट, नैनीताल (गुरुवार): नैनीताल विधानसभा क्षेत्र से युवा चर्चित चेहरा और 2027 विधानसभा चुनावों की तैयारी में लगे शीलू कुमार ने बेतालघाट बाजार सहित कई गांवों में अपना जनसंपर्क अभियान तेज कर दिया। गुरुवार को चलाए गए इस अभियान के दौरान उनके साथ करीब 40 युवाओं की टीम नजर आई, जिनके साथ उन्होंने जगह-जगह जनसंपर्क अभियान चलाया। ग्रामीण बाजारों और गांवों में लोगों का जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।

 

शीलू कुमार ने कहा, इस बार क्षेत्र की जनता परिवर्तन का मन बना चुकी है। हमें लगातार समर्थन मिल रहा है। हम युवाओं की ताकत से नैनीताल को नई ऊंचाइयों पर ले जाएंगे।

 

युवाओं के इस अभियान ने क्षेत्र में राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है, जहां युवा शक्ति परिवर्तन की लहर ला रही है। स्थानीय लोग शीलू कुमार की सक्रियता से प्रभावित नजर आ रहे हैं। अभियान के दौरान उनके साथ पवन रावत, दिनेश चंद्रा, हिमांशु आर्या, विनय गोस्वामी, यश आर्यन, अभिषेक जोशी, रोहित पांडे, अरमान क़ुरैशी, सूरज, फ़रदीन, दक्ष, अमन समेत कई युवा मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button