Homeशाहजहांपुर

मनरेगा योजना में फर्जी हाजिरी लगा कर किया जा रहा बड़ा खेल विकास खण्ड खुटार की ग्राम पंचायत कोल्हू गाढ़ा का मामला।

शाहजहांपुर

क्रांति बुलेटिन समाचार (अरविन्द बर्मा)

खुटार शाहजहांपुर/ ग्राम पंचायत कोल्हूगाढ़ा विकास खण्ड खुटार कुंवर तालाब की खुदाई व सफाई में प्रति दिन 100 से 110 हाजिरी रोजगार सेवक विमल कुमार द्वारा एक ही फोटो पर अलग-अलग कई नामों से हाजिरी लगाई जा रही है। इतना बड़ा खेल मनरेगा योजना में किन किन अधिकारी व कर्मचारी और नेताओं के द्वारा करवाया जा रहा है। यह जो धन का बंदर बांट किया जा रहा है

यह सरकार का पैसा ना होकर यह आम जनता का पैसा हैऔर जनता की गाड़ी कमाई इस तरह लूटी जा रही है क्या जिलाधिकारी शाहजहांपुर सीडियो शाहजहांपुर एडीएम शाहजहांपुर या योगी आदित्यनाथ मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा जांच कराई जाएगी। सोचने वाली बात है यदि यह खेल हम यहां बैठे-बैठे देख सकते हैं तो आधिकारिक क्यों नहीं देख पा रहे हैं।या फिर अनदेखा कर रहे हैं। और यह खेल कोई एक जिले या एक पंचायत में नहीं चल रहा है या ना एक विकासखंड में चल रहा है। क्या मनरेगा के धन का बंदर बांट का हिस्सा अधिकारी को मिलता है या नहीं।

Related Articles

Back to top button