
नैनीताल
रिपोर्ट मजहिर खान
वैश्विक स्तर पर बढ़ते संकट और ईंधन संसाधनों पर बढ़ते दबाव के बीच नैनीताल पुलिस ने एक अनूठी पहल की है। एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने खुद बड़े वाहनों का इस्तेमाल छोड़ मोटरसाइकिल से कार्यालय और क्षेत्र भ्रमण कर लोगों को ईंधन संरक्षण का संदेश दिया।

एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में हर नागरिक की जिम्मेदारी है कि वह ईंधन की बचत कर राष्ट्रहित में अपना योगदान दे। उन्होंने लोगों से छोटी दूरी के लिए पैदल चलने, छोटे वाहनों का इस्तेमाल करने, सार्वजनिक परिवहन अपनाने और कार-पूलिंग करने की अपील की।एसएसपी ने कहा कि छोटी-छोटी सावधानियां भविष्य में बड़े सकारात्मक परिणाम ला सकती हैं। ईंधन संरक्षण केवल आर्थिक रूप से ही नहीं बल्कि पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रीय संसाधनों की सुरक्षा के लिए भी बेहद जरूरी है।




