ज्ञान,शिक्षा,शान्ति की प्रेरणा थे स्वामी कल्याणदेव —-नायब सिंह सैनी मुख्यमंत्री हरियाणा सरकार।
धर्म, संस्कृति,समाज की अमूल्य धरोहर स्वामी कल्याण देव का जीवन :ओमानन्द महाराज।
मुजफ्फरनगर
क्रांति बुलेटिन ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/मोरना। शिक्षाऋषि वीतराग स्वामी कल्याणदेव महाराज की 21 वीं पुण्यतिथि शुकदेव आश्रम में पारम्परिक रूप से मनाई गयी। आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सर्व प्रथम बृहमलीन स्वामी कल्याणदेव महाराज की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की व स्वामी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। तथा महर्षि शुकदेव इंटर कॉलिज मे स्थापित स्वामी कल्याणदेव महाराज की प्रतिमा का वर्चुअल लोकार्पण किया जिसके बाद प्राचीनवट वृक्ष की परिक्रमा कर मनोकामना सिद्धि को धागा बांधा व शुकदेव मंदिर मे पूजा अर्चना की तथा सभागार मे बृहमलीन संत को श्रद्धांजलि अर्पित की।तथा साधु संतों से आशीर्वाद लेकर विभिन्न आठ भाषाओं में छपी शुकतीर्थ साहित्य नामक पुस्तिका का विमोचन भी किया गया।तथा अपने सम्बोधन मे ब्रह्मालीन संत के जीवन पर प्रकाश डाला व आश्रम मे स्थित हरियाणा भवन मे 11लाख रूपये देने की घोषणा की। महाभारत कालीन तीर्थ नगरी शुकतीर्थ के जीर्णोद्धारक 366 से अधिक शिक्षण संस्थाओं के संस्थापक, पदम् श्री ,पदम् भूषण से सम्मानित आध्यात्मिक संत स्वामी कल्याणदेव महाराज की पुण्यतिथि सोमवार को श्रद्धा पूर्वक मनाई गयी। मुख्य अथिति मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा की स्वामी कल्याण देव असाधारण संत थे। उनकी शिक्षाएं सदैव प्रेरणादायक रहेगी व आने वाली पीढ़ी के लिए मार्ग दर्शक का कार्य करेगी।बृहलीन संत ने ज्ञान, शिक्षा, समाज सेवा को धर्म बनाया।अनेक कॉलिंज, गुरुकुल की स्थापना करने के अलावा स्वास्थ्य के क्षेत्र मे कार्य कर अस्पतालो की स्थापना की। उनका मानना था की विद्या ही व्यक्ति को अंधकार से निकालती है। उन्होंने सच्चाई सेवा प्रेम का पाठ पढ़ाया। स्वामी जी की यात्रा एं केवल भौतिक नहीं थी वरन विचारों व सिद्धांतो का प्रचार प्रसार करने वाली थी।उन्होंने अनेक व्यक्तियों को सही मार्ग दिखाकर उनके जीवन को नई दिशा देने का काम किया।
शुकदेव आश्रम अध्यात्म का ही केन्द्र नहीं बल्कि शिक्षा, सेवा ओर सेवा ओर संस्कृति का प्रतीक है। जब मै प्रदेश अध्यक्ष था तब यहाँ आशीर्वाद लेने के लिए आया था। उत्तर प्रदेश मे चुनाव के दौरान भी उन्होंने पार्टी के लिए यहां रहकर कार्य किया। 2017 के पूर्व प्रदेश मे कानून व्यवस्था खराब थी दोपहर मे भी लोग यात्रा करते डरते थे। अब रात मे भी कहीं भी यात्रा कर सकते हैं।मुख्य मन्त्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व प्रदेश की कानून व्यवस्था मज़बूत हुई है। इस प्रदेश ओर राष्ट्र के लिए हम निरंतर काम करें मोदी व योगी जी मिलकर भारत को विकसित राष्ट्र बनायेगे। स्वामी ओमानन्द महाराज ने कहा की भारत ऋषियों मुनियों का देश रहा है। साधु संतो के पुरुषार्थ से जगत का कल्याण हुआ है।बृहमलीन स्वामी ने एक करोड़ गायत्री मंत्रो का जाप कर शुकतीर्थ मे तपस्या को आरम्भ किया था। उन्होंने ने शिक्षा व अपने विचारों से समाज को नई दिशा देने का काम किया।उनकी सेवा साधना समाज के लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगी। शिक्षित समाज ही देश की उन्नति का रीढ़ होता है। बृहमलीन संत ने भागवत उदगम स्थली जैसे पौराणिक तीर्थ का जीरणोंद्धार सनातन संस्कृति को जीवित रखने मे महत्वपूर्ण योगदान दिया। आज देश ही नहीं विदेशो से लोग आश्रम मे आकर स्वामी जी की सेवाओं का स्मरण करते हैं।दीर्घायु जीवन मे निष्पक्ष, निर्भीक, निर्विवाद रहना आसान बात नहीं है।योग साधना के साथ उन्होंने लोक साधना भी की। संतो का जीवन व शरीर परोपकार के लिए होता है।बृहमलीन स्वामी सूक्ष्म रूप मे सदैव हमारे बीच मे रहेंगे।
कार्यक्रम के उपरांत शुकतीर्थ साहित्य पुस्तक का विमोचन किया गया। तथा प्रसाद वितरण कर विशाल भंडारे का आयोजन भी किया गया।इस अवसर पर स्वामी कनक प्रभानन्द सरस्वती,महामंडलेश्वर स्वामी गोपालदास महाराज,भरत देव महाराज,सांसद रामचन्द्र जांगडा, गोरधन दास महाराज,कुंवर देवराज पंवार,भाकियू नेता नरेश टिकैत, किसान नेता युद्धवीर सिंह, एम एल रंगा,विधायक मिथलेशपाल,जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल, जिलाध्यक्ष सुधीर सैनी, पूर्व विधायक विक्रम सैनी,रमेश मलिक, राजेश्वर दत्त त्यागी, कुलपति शाकुम्भरी देवी विश्व विद्यालय विमला, युवा भाजपा नेता अमित राठी,अजय कृष्ण शास्त्री,विनोद शर्मा,गिरिशचंद उप्रेति, अचल शास्त्री, सुमन शास्त्री,संदीप दास, अजय कृष्ण शास्त्री,जिलाधिकारी उमेश मिश्रा,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक संजय वर्मा पुलिस अधीक्षक देहात आदित्य बंसल, उपजिलाधिकारी जयेंन्द्र सिंह,क्षेत्राधिकारी प्रेम शंकर मिश्रा,थाना प्रभारी निरीक्षक ओमप्रकाश सिंह आदि मौजूद रहे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व डीजीपी के पी सिंह ने की व संचालन ट्रस्टी तथा प्रबंधक ओमदत्त आर्य ने किया।

शुकतीर्थ साहित्य पुस्तक का विमोचन किया
शुकतीर्थ के साढे पांच हजार वर्ष के प्राचीन इतिहास के ज्ञान व शुकतीर्थ की महत्ता तथा विशेषता पर प्रकाश डालने वाली पुस्तक शुकतीर्थ साहित्य जिसका प्रकाशन शुकदेव आश्रम से किया जाता है। पुस्तक के नये संस्करण का विमोचन श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथियों द्वारा किया गया।

मुख्यमंत्री की सादगी से प्रभावित हुआ आमजन
हरियाणा के मुख्यमंत्री की सादगी को देख प्रत्येक दंग रह गया। मुख्य मन्त्री जिस आत्मीयता से जनता के बीच गये उसे देख प्रत्येक उनसे प्रभावित हुआ। साधारण स्वभाव, मृदु भाषी मुख्य मन्त्री को अपने बीच देख प्रत्येक गदगद हो गया। इस दौरान अनेक व्यक्तियों ने उन्हें मोमेंटो भेंट किये तथा पगड़ी पहनाकर स्वागत किया।




