क्राइमहरिद्वार

नाबालिग को बहला फुसलाकर भगा ले जाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार।

लक्सर

दिनांक 06.01.2026 को लक्सर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत वादी द्वारा अपनी नाबालिग पुत्री को गांव के लड़के अनिल द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने के सम्बन्ध में सूचना दी गयी सूचना पर कोतवाली लक्सर पर तत्काल मु0अ0सं0 29/26 पंजीकृत किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद हरिद्वार द्वारा घटना के शीघ्र अनावरण व अपहर्ता की बरामदगी व अभियुक्त की धरपकड़ हेतु कोतवाली लक्सर को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये ।

SSP जनपद हरिद्वार द्वारा दिये गये निर्देशो के अनुपालन में कोतवाली लक्सर द्वारा अपर्हता की बरामदगी व अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम को रवाना किया गया । गठित पुलिस टीमों द्वारा अपह्रर्ता की तलाश/अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु सम्भावित अलग-अलग स्थानों पर तलाश कर मुखबीर मामुर किये गये ।

गठित पुलिस टीम द्वारा द्वारा दिनांक 26.01.2026 को लक्सर क्षेत्र से नाबालिग को सकुशल बरामद कर अभियुक्त अनिल को गिरफ्तार किया गया अभियुक्त को मा0न्यायालय के समक्ष पेश किया ।

Related Articles

Back to top button