Homeहरिद्वार

चाईनीज मांझा बेचकर आमजन की जान से खिलवाड़ करने वाले अभियुक्त को 133 गट्टू के साथ धरा।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार ज्वालापुर पुलिस द्वारा चाइनीस मांझा बेचने वालों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई।

हरिद्वार

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय जनपद हरिद्वार के आदेशानुसार जानलेवा चाइनीस मांझा बेचने वाले के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई हेतु प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर को निर्देशित किया गया।

प्रभारी निरीक्षक ज्वालापुर कुन्दन सिंह राणा द्वारा थाना क्षेत्रांतर्गत अलग अलग टीमें बनाकर अवैध जानलेवा चाईनीज मांझा बेचने वाले के विरुद्ध कार्रवाई हेतु बताया गया गया।

वरिष्ठ उप निरीक्षक ज्वालापुर खेमेन्द्र गंगवार के नेतृत्व में टीम द्वारा संपूर्ण बाजार ज्वालापुर क्षेत्रांतर्गत पतंग बेचने वाली दुकानों पर चेकिंग की कार्रवाई की गई तो मुखवीर ख़ास की सूचना पर मोहल्ला लोधा मंडी मेहतान में बंद कमरे में भारी मात्रा में अवैध चाइनीस मांझा रखा होने की सूचना पर अपर उप निरीक्षक गंम्भीर तोमर मय चेतक 18 कर्म0गण हे0कांस्टेबल गोवर्धन प्रसाद कांस्टेबल गणेश तोमर द्वारा मौके पर पहुंचकर कमरे का दरवाजा खोलकर चेक किया गया तो एक व्यक्ति मौके से भागने का प्रयास करने लगा जिसको पुलिस कर्म गणों द्वारा आवश्यक बल प्रयोग कर मौके पर ही पकड़ लिया गया भागने का कारण व नाम पता पूछते हुए तलाशी दी गई तो अपना नाम दानिश पुत्र तय्यब निवासी मोहल्ला लोधा मण्डी मेहतान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार बताया तलाशी में कमरे के अंदर अवैध चाइनीस मांझे के 02प्लास्टिक के कट्टे रखे है दोनों कट्टों को खोलकर चेक किया तो कट्टो के अंदर भारी मात्रा में चाइनीस मांझा मिला जिसे मौके पर ही सील कर नमूना मोहर लिया गया अभियुक्त दानिश उपरोक्त को जुर्म धारा से अवगत करा कर मौके पर ही गिरफ्तार किया गया।

अवैध चाईनीज मांझे की बिक्री के सम्बन्ध में कोतवाली ज्वालापुर पर मुकदमा अपराध संख्या 64/2026 धारा 125,223 BNS पंजीकृत किया गया

बाद आवश्यक कार्रवाई कर अभियुक्त को आज ही माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा।

नाम व पता गिरफ्तार अभियुक्त

दानिश पुत्र तय्यब निवासी मोहल्ला लोधा मण्डी मेहतान कोतवाली ज्वालापुर जनपद हरिद्वार

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button