लक्सर
ससंवाददाता आरती सैनी
नायक सुनील कुमार A A D हुए 17 वर्ष हुए पूर्ण। लक्सर क्षेत्र के ढाढेकी ढाणा गांव के नायक सुनील कुमार आर्मी एयर डिफेंस (A A D ) मैं सेवा पूर्ण करके बीकानेर से रिटायर्ड होकर अपने गांव ढाढेकी ढाणा लक्सर जिला हरिद्वार उत्तराखंड पहुंचे जहां ग्राम वासियों ने फूल मलाए पहनकर और ढोल नगाड़े बजाकर जोरदार स्वागत किया।
नायक सुनील कुमार को सम्मान सहित गांव ले जाया गया जहां उनकी माता ने उनकी आरती उतार कर स्वागत किया। नायक सुनील कुमार के परिवार में खुशी की लहर देखने को मिली। सुनील कुमार ने बताया कि मैं गांव के उसे माहौल से निकाल कर गया था उसे समय घर में बहुत गरीबी थी। मै छोटे लेवल से मेहनत कर उच्च लेवल तक भारत माता की सेवा करने का मौका मिला और मैं सेवा करता गया यहां तक कि मुझे कई राज्यों में सेवा करने का मौका मिला, और मैं सिंदूर ऑपरेशन में भी शामिल रहा और सुरक्षित अपने परिवार में शामिल हुआ मैं भारतीय आर्मी का बहुत-बहुत आभार व्यक्त करता हूं और हमेशा आभारी रहूंगा और कभी देश को मेरी जरूरत पड़ी तो उसके लिए मैं तत्पर रहूंगा।






