हरिद्वार राजेश वर्मा
कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कृपाल नगर, शिवालिक नगर हरिद्वार में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के छठे दिन श्रद्धालुओं को कथा का श्रवण कराया गया। भगवत व्यास महाराज आचार्य प्रफुल्ल चंद्र धरमाना ने अपने श्रोतागणों को समझाया कि श्रीहरी नाम सुमिरन करने वाले भक्तों पर श्रीकृष्ण की असीम कृपा रहती हैं। क्योंकि श्री हरी नाम ही विशेष मात्र एक माध्यम है। जिसके सुमिरन से हम अपने दोनो लोक सुधार सकते है। आज की कथा के दिवस में व्यासपीठ महाराज ने रुक्मणी विवाह प्रसंग अपने श्रोताओ को रसपान कराया गया। भक्तो ने इस रुक्मणी विवाह प्रसंग को सुना तो भावुक हो उठे। साथ साथ संगीत द्वारा कथा में गायन वादन द्वारा प्रसंग को गाया- गया तो श्रोतागण मंत्रमुग्ध हो गए। सभी ने रुकमणी विवाह में नृत्य कर अपनी-अपने तरीके से परमात्मा के चरणों में हाजिरी लगाने का सौभाग्य प्राप्त किया। व्यास पीठ पर विराजमान महाराज आचार्य प्रफुल्ल चंद्र धरमाना ने बताया की कथा करवाने वालों के साथ साथ सभी श्रोताओं को कथा सुनने कर करवाने का विशेष फल प्राप्त होता है। जिससे उनके कुल का रचस्व बढ़ता है। और पित्रो को मोक्ष प्राप्त होता हैं। मदभागवत कथा का आयोजन व जजमान कृपाल कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कि प्रधानाचार्य रंजना शर्मा व दिनेश शर्मा द्वारा किया गया कथा व्यवस्था परिवार के सहयोगी राघवेंद्र शर्मा, सुरभि शर्मा, अरविंद शर्मा, सृष्टि शर्मा, चेतना कृष्ण चंद्र शर्मा, संजू शर्मा,अजय शर्मा, शैलजा शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा, जैनेंद्र शर्मा, सीमा शर्मा, श्वेता राकेश शर्मा, अजय भारद्वाज, विद्यालय के शिक्षक गण गीता, अमन, माटू, सिंह आदि मौजूद रहे।




