Homeनैनीताल

कैंची धाम मेले हेतु चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था कुमाऊं कमिश्नर, आईजी कुमाऊं, एसएसपी नैनीताल ने मौके पर लिया जायजा।

नैनीताल

15 जून को आयोजित होने वाले विश्व प्रसिद्ध श्री नीम करौली बाबा कैंची धाम मेले* की तैयारियों को लेकर *कुमाऊं कमिश्नर श्री दीपक रावत, पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं श्रीमती रिधिम अग्रवाल एवं एसएसपी नैनीताल श्री प्रहलाद नारायण मीणा* द्वारा *शटल सेवा, पार्किंग व्यवस्था व बैरिकेडिंग स्थलों, श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु बनाई गई शौचालयों एवं पानी आदि की व्यवस्था का स्थलीय निरीक्षण* किया गया।

मौके पर मौजूद अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

विशेष शटल सेवाएं

श्रद्धालुओं के लिए शटल सेवा संचालित की जा रही है। वरिष्ठ अधिकारी व्यवस्थाओं की सतत निगरानी कर रहे हैं।

निजी वाहनों पर प्रतिबंध

*श्रद्धालुओं से अपील है कि निजी वाहन, दोपहिया वाहन, लेकर न आएं।* निर्धारित पार्किंग स्थलों पर वाहन खड़ा कर शटल सेवा से ही कैंची धाम पहुंचे।

ड्रोन व सीसीटीवी निगरानी

SSP श्री प्रहलाद नारायण मीणा द्वारा *पूरे क्षेत्र की लाइव मॉनिटरिंग की जा रही है।*

सभी प्रमुख स्थलों पर *ड्रोन व CCTV कैमरों से कड़ी निगरानी* रखी जा रही है।

मुस्तैद पुलिस बल

*जनपद व अन्य जनपदों से आए पुलिस अधिकारी/जवान* पूरी तत्परता से तैनात हैं। भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, गाइडेंस आदि की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

📞 *किसी भी सहायता हेतु संपर्क करें: 112, 9412087770, 9411112979*

🙏 *नैनीताल पुलिस आप सभी के सुरक्षित व सुगम दर्शन की कामना करती है।*

Related Articles

Back to top button