
पूरनपुर
क्रांति बुलेटिन न्यूज(अमित ठाकुर)
शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे डॉ. आलोक कुमार ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीएचसी की व्यवस्थाओं, साफ-सफाई, दवाओं की उपलब्धता और मरीजों को दी जा रही सुविधाओं का जायजा लिया। इसके बाद सीएचसी सभागार में आशा संगिनियों के साथ बैठक आयोजित की गई। बैठक में सीएमओ ने आभा आईडी, एसआईआर फार्म सहित अन्य लंबित कार्यों की प्रगति की समीक्षा की और सभी पेंडिंग कार्यों को शीघ्र पूरा करने के स्पष्ट निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लोगों तक समय पर पहुंचना चाहिए, इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीएमओ ने आशा संगिनियों से क्षेत्र में सक्रिय रहकर जनजागरूकता बढ़ाने और सरकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाने का आह्वान किया।





