Homeनैनीताल

लगभग 5 महीने का नर हाथी के बच्चे का शव मिला।

ऊधम सिंह नगर

रिपोर्टर मजहिर खान

– खटीमा रेंज में एक हाथी के बच्चे का शव मिला है, जो लगभग 5 महीने का है और नर है। शव कुछ दिन पुराना प्रतीत होता है और जंगली जानवरों द्वारा शरीर को थोड़ा नुकसान भी पहुँचाया गया है। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत होता है कि हाथी के बच्चे की मृत्यु किसी जंगली जानवर के साथ संघर्ष में हुई होगी। शव का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा किया गया है और अन्य विभागीय कार्रवाई की जा रही है। वहीं शव का पोस्टमार्टम पशु चिकित्सकों के एक पैनल द्वारा किया गया। अन्य विभागीय कार्रवाई की जा रही है।इस दौरान एस डी ओ संचिता वर्मा ने बताया कि पशु चिकित्सा अधिकारीयों तथा अन्य विभागीय अधिकारियों के मौजूदगी में आज अंतिम संस्कार कर दिया गया है।

 

Related Articles

Back to top button