Homeदेहरादून

राजधानी में आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों का प्रदर्शन, सीएम आवास कूच के दौरान पुलिस से झड़प।

देहरादून

-आंगनबाड़ी कार्यकर्त्री सेविका मिनी कर्मचारी संगठन उत्तराखंड के बैनर तले संगठन की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती रेखा नेगी के नेतृत्व में प्रदेश की आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सहायिका बहनों ने आज हजारों की संख्या में मुख्यमंत्री आवास कूच किया।

इसमें प्रदेश भर के आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में एकत्रित होकर सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए नारे बाजी की। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठता (seniority) मिलने पर मानदेय बढ़ोतरी एव सुपरवाइजर पदों पर प्रतिवर्ष आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं से पदोन्नति करने की मांग प्रस्तुत की। उन्होंने मोबाइल फोन पर ₹385 का नेट रिचार्ज करने की मांग रखी।संगठन ने रैली के माध्यम से मांग उठाई कि सहायिका की बहनों को उनके ही केंद्र में पदोन्नति प्रदान की जाए।रैली दिलाराम चौक से होते हुए हाथीबडकला पर प्रशासन द्वारा रोक दिया गया। जिस कारण से आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और पुलिस प्रशासन के बीच काफी झड़प हुई। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता ने रोके जाने पर खूब नारेबाजी की व सरकार पर अनदेखी करने का आरोप जडा। सभी आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रोके गए स्थल के समीप ही धरना शुरू कर दिया। प्रदेश भर से आए सभी पदाधिकारी एवं आंगनबाड़ी कार्यकर्ता माननीय मुख्यमंत्री जी से मुलाकात करने की बात को लेकर अड़ी रही।धरना स्थल पर प्रदेश अध्यक्ष रेखा नेगी द्वारा अपनी मांगो को लेकर मांग पत्र पढा गया। रैली में प्रदेश भर से आए लोगों ने प्रतिभाग किया।

जिनमें प्रमुख रूप से इनकी भागीदारी दर्ज हुई। श्रीमती पुष्पा सजवान कोर कमेटी मेंबर, श्रीमती बीना तड़ियाल कोर कमेटी मेंबर, श्रीमती आसिया बेगम कोर कमेटी मेंबर,सुश्री उर्मिला तोमर कोर कमेटी मेंबर, प्रदेश कोषाध्यक्ष पद पर हरिद्वार से श्रीमती पूनम देवी , प्रदेश संगठन मंत्री के पद पर चम्पावत से श्रीमती गोविन्दी मेहता, प्रदेश मीडिया प्रभारी के पद पर रुद्रप्रयाग से श्रीमती सुनीता भटृ,प्रदेश सदस्य के पद पर श्रीमती रुद्रप्रयाग से उपासना सेमवाल,प्रदेश सदस्य पद हेतु पौड़ी से बसंती श्रीमती रावत**प्रदेश सदस्य पद हेतु टिहरी से सरोजिनी अन्थ्वाल,प्रदेश सदस्य पद हेतु उत्तरकाशी से श्रीमती रुक्मणी सेमवाल**प्रदेश सदस्य पद हेतु देहरादून से संध्या श्रीमती नेगी,प्रदेश सदस्य पद हेतु चमोली से श्रीमती कस्तूरबा देवी,प्रदेश सदस्य पद हेतु हरिद्वार से अंजू पाल,प्रदेश सदस्य पद हेतु बागेश्वर से कुमारी भावना,प्रदेश सदस्य पद हेतु नैनीताल से कुमारी धनपा बिष्ट,प्रदेश सदस्य पद हेतु उधम सिंह नगर से कुसुम लता,जिला अध्यक्ष पौड़ी श्रीमती पूनम कैंतुरा,जिला अध्यक्ष उत्तरकाशी श्रीमती विजयलक्ष्मी नौटियाल, जिला अध्यक्ष टेहरी श्रीमती ममता

रतूडी जिला अध्यक्ष हरिद्वार श्रीमती रितेश चौहान,जिला अध्यक्ष रुद्रप्रयाग श्रीमती सुनीता बर्थवाल,जिला अध्यक्ष बागेश्वर श्रीमती भगवती जोशी, जिला अध्यक्ष अल्मोड़ा श्रीमती रजनी बगड़वाल, जिला अध्यक्ष चंपावत श्रीमती मीनाबोरा, जिला अध्यक्ष पिथौरागढ़ श्रीमती नीमा जोशी जिला अध्यक्ष नैनीताल श्रीमती रेखा आर्य, जिला अध्यक्ष देहरादून श्रीमती पिंकी सिंह, जिला प्रभारी उधम सिंह नगर श्रीमती चंद्रावती, दिनीता रावत,कविता पटवाल, गीत चौधरी, कृतना शर्मा, ज्योति बिष्टआदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button