इनर व्हील क्लब का मुजफ्फरनगर में आज डिस्ट्रिक्ट 310 की चेयरमैन विजिट।
मुजफ्फरनगर
क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। इनर व्हील क्लब ऑफ़ मुजफ्फरनगर में डिस्ट्रिक्ट 310 की चेयरमैन विशाल प्रिया टंडन का वार्षिक विजिट बहुत ही भव्य रूप में इनरव्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर के मेंबर्स ने किया। ये हमारे डिस्ट्रिक्ट का सबसे पुराना क्लब है। क्लब अध्यक्ष डॉ रिंकू एस गोयल ने बताया कि चेयरमैन के भव्य स्वागत के इलावा क्लब की पीडीसी संतोष शर्मा और डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विशाल प्रिया टंडन जी के स्वागत के साथ-साथ दो हैप्पी स्कूल का इनॉगरेशन भी किया ।एक नसीरपुर स्कूल में वहां बच्चों के लिए टॉयलेट बनाकर और पानी का जल वाली जगह की मुरम्मत करवा के और टाइल्स लगवा के किया और कस्तूरबा स्कूल, सर्कुलर रोड पर किया। और तीसरे स्कूल को अडॉप्ट किया गया ।इसके अलावा वहलना में वैलनेस सेंटर है डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल, पीडीसी जी के सहयोग से एक ट्रेडमिल मशीन दी गई। इस सब के प्रोजेक्ट के बाद एक छोटा सा विजिट वहलना मंदिर में अंजलि जैन के सौजन्य से किया और सारी एग्जीक्यूटिव टीम ने मिलकर मंदिर में दर्शन किए उसके बाद एग्जीक्यूटिव मीटिंग में सारे पूरे साल के कार्यकर्ता और वह कार्य का डिस्कशन होकर एक जनरल मीटिंग हुई जिसमें एक हैप्पी स्कूल के बच्चों ने नृत्य किया। कार्यक्रम में सबसे पहले वेलकम स्पीच प्रेसिडेंट डॉक्टर रिंकू एस गोयल ने दी और डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन विशाल प्रिया टंडन के नाम का हर अक्षर पूरे एग्जीक्यूटिव टीम ने पकड़ कर वेलकम किया जिससे वह बहुत ही खुश और उत्साहित हुई । सर्वाइकल कैंसर की जो आजकल प्रमुख प्रॉब्लम चल रही है युवा लड़कियों में तो उस पर कोचेयरपर्सन संतोष शर्मा ने बताया कि हमारे क्लब ने मिलकर 51 लड़कियों को वैक्सीन देने के लिए 132600 इकट्ठा कर लिय हैं इस पर विशाल प्रिया ने क्लब प्रेसिडेंट डॉ रिंकू एस गोयल और क्लब सेक्रेटरी टीना शर्मा को और डॉ मंजू प्रभाकर जिन्होंने एक झूम वेबिनर रखवाया था सर्वाइकल कैंसर के बताएं के लिए। सब को बदाई दी और बताया कि पूरे जिले में तीन चीजों में इनर व्हील क्लब ऑफ़ मुज़फ़्फ़रनगर आगे हैं , तीन हैप्पी स्कूल में, वैक्सीन में सबसे ज्यादा कंट्रीब्यूशन के लिए और अपने शुरुआत के एक प्रोजेक्ट के लिए। फिर उन्होंने पीडीसी संतोष शर्मा का आभार प्रकट किया और कहा कि वह एक बहुत सुंदर व्यक्तित्व की धनी है और पीडीसी डॉक्टर दीप्ति अग्रवाल का धन्यवाद प्रकट किया।

जनरल मीट प्रोग्राम का संचालन अंशु अग्रवाल ने किया और पूरी टीम ने मिल कर अपनी अपनी रिपोर्ट पड़ी है- क्लब अध्यक्ष डॉ रिंकू एस गोयल, सेक्रेटरी टिना गुप्ता, क्लब कोषाध्यक्ष पारुल मित्तल, आई एस ओ सीमा दास, एडिटर दीप्ति शर्मा सब ने अपनी अपनी रिपोर्ट पड़ी और एडिटर दीप्ति शर्मा ने ई बुलेटिन का इनॉग्रेशन भी किया। चेयरमैन के साथ सब ने बहुत एंजॉय किया इस प्रोग्राम के आखिर में वाइस प्रेसिडेंट आशु आनंद ने सबका धन्यवाद किया । इस सारे कार्यक्रम में पूरा एग्जीक्यूटिव टीम और रितु जैन सब का सहयोग रहा।




