Homeलालकुआं

वाहन चालक ट्रैक्टर–ट्रॉली को रास्ते में खड़ा कर आबादी क्षेत्र की ओर हो गया फरार।

लालकुआँ–बिंदुखत्ता

दिनांक 03/02/2026 को लालकुआँ–बिंदुखत्ता क्षेत्र में गश्त के दौरान कालिका मंदिर के समीप एक ट्रैक्टर–ट्रॉली बिना नंबर की आर.बी.एम. (खनिज सामग्री) ले जाते हुए देखा गया।

टीम द्वारा ट्रैक्टर–ट्रॉली को रोकने का इशारा किया गया, परंतु वाहन चालक ट्रैक्टर–ट्रॉली को रास्ते में खड़ा कर आबादी क्षेत्र की ओर फरार हो गया।

मौके पर जांच करने पर पाया गया कि ट्रैक्टर–ट्रॉली में आर.बी.एम. लदा हुआ था, जिसके संबंध में कोई वैध प्रपत्र (रवन्ना/अनुमति पत्र) उपलब्ध नहीं थे।

उक्त ट्रैक्टर–ट्रॉली को अपने कब्जे में लेकर निजी संसाधनों के माध्यम से लाल कुआं डौली रेंज वन परिसर में सुरक्षित खड़ा कर दिया गया है।

प्रकरण में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई गतिमान है।

कार्रवाई में शामिल टीम:

श्री नवीन सिंह रैकवार प्रभारी वन क्षेत्रा अधिकारी सुरक्षा बल

श्री धन सिंह अधिकारी — वन दरोगा

श्री दिनेश पंत वन दरोगा

श्री प्रकाश तिवारी वन दरोगा

श्री कृष्ण चंद्र शर्मा — वन दरोगा

श्री दया किशन जोशी — वन आरक्षी

श्री ललित बिष्ट वन आरक्षी

श्री चंदन वेदी वाहन चालक

Related Articles

Back to top button