क्राइमहरिद्वार

युवती को आत्महत्या के लिये मजबूर करने पर आरोपित को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

युवती के पिता ने कथित युवक पर लगाए थे परेशान तथा ब्लैकमेल करने के आरोप।

हरिद्वार

दिनांक 18.04.2024 को नाई सोता मौहल्ला निवासी व्यक्ति द्वारा रोहन नामक युवक पर अपनी पुत्री को परेशान व ब्लैकमेल करने तथा मानसिक अवसाद में आकर पुत्री द्वारा आत्महत्या कर लेने के सम्बन्ध में दी गई शिकायत के आधार पर कोतवाली नगर हरिद्वार में आरोपित के खिलाफ मु0अ0स0 314/2024 धारा 306 भा0द0वि0 जीकृत किया गया।

आरोपी युवक की तलाश में जुटी टीम ने दिनांक 03.05.24 को मुखविर खास की सूचना पर ईमलीखेडा रोड धूना मन्दिर सुखी नहर के पास से आरोपित को दबोचने में सफलता हासिल की। युवक को मामनीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।

आरोपित का विवरण-

1- रोहन पुत्र सुमित उर्फ सोली निवासी जनता रोड बाल्मिकी बस्ती थाना कोतवाली सिटी सहारनपुर उ0प्र0

पुलिस टीम-

1- उ0नि0 संजीव चौहान

2- कानि0 शिवशंकर भटट

Related Articles

Back to top button