Homeहरिद्वार

पुलिस ने नाबालिक गुमशुदा युवक को उसके परिजनो से मिलवाया।

गुमशुदा से मिलकर परिजनो के चेहरे पर लौटी मुस्कान।

झबरेडा-17.05.2024

आज दिनांक-17.05.2024 को पुलिस टीम को एक नाबालिग युवक लखनौता क्षेत्र में लावारिस हालत में घूमता हुआ दिखाई दिया। जिसको पुलिस टीम द्वारा थाने पर लाकर पूछताछ की गयी तो नाबालिक युवक द्वारा अपना नाम विशाल पुत्र संजय निवासी -बसंतकुंज नई दिल्ली बताया गया व परिजनों की डांट से नाराज होकर बसंत कुंज नई दिल्ली से ट्रेन में बैठकर देवबंद तक आना बताया व उसके बाद पैदल चलकर लखनौता झबरेडा पहुंचना बताया, नाबालिक युवक के परिजनों को जानकारी दी गई व युवक को सकुशल उसके परिजनों की सुपुर्दगी में दिया गया है।गुमशुदा से मिलने के बाद परिजनो के चेहरे पर मुस्कान लौट लायी व परिजनो द्वारा हरिद्वार पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

Related Articles

Back to top button