क्राइमहरिद्वार

पुलिस टीम ने दो अलग- अलग स्थानो पर छापेमारी , चैकिंग कर 02 नशा तस्करो को अवैध स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।

दोनो आरोपियो के कब्जे से 09 ग्राम व 5.30 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की”।

रानीपुर हरिद्वार 11.01.2026

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक महोदय के निर्देशानुसार नशा तस्करो के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत प्रभारी निरीक्षक कोतवाली रानीपुर के नेतृत्व में रानीपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध लगातार प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।”

““नये साल में भी रानीपुर पुलिस द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध कार्यवाही का सिलसिला जारी रखते हुये आज दिनांक 11.01.2026 की प्रातः रानीपुर पुलिस टीमो द्वारा नशा तस्करो के विरूद्ध छापेमारी एवं चैकिंग अभियान चलाकर दौरान चैकिंग पुलिस टीम द्वारा गैस प्लान्ट क्षेत्रान्तर्गत स्थित *विजन मेटल फैक्ट्री के पास खाली मैदान* से एक आरोपी *संतोष सिह पुत्र शिव करन सिंह राठोर निवासी नवोदय नगर नियर शिव मंदिर पीठ बाजार थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-29 वर्ष* को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से *कुल 09 ग्राम अवैध स्मैक (कीमती लगभग 90,000/- रू0)* एवं स्मैक बेचकर कमाये गये 1500 रू0 की बरामदगी की गयी ।”

““उपरोक्त के अतिरिक्त दूसरी पुलिस टीम द्वारा चौकी सुमननगर क्षेत्रान्तर्गत *रोड नं0-03 सुमननगर* से एक आरोपी *मंगत दास पुत्र देश राज निवासी राज मेडिकल के पास अम्बेडकर चौक के पास रामधाम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार 21 वर्ष* को धर दबोचकर आरोपी के कब्जे से *कुल 05.30 ग्राम अवैध स्मैक (कीमती लगभग 55,000/- रू0)* की बरामदगी की गयी।”

“““गिरफ्तार आरोपी संतोष सिंह द्वारा पूछताछ पर बताया कि मैने मंगत नामक लड़के से स्मैक लेकर आया था जो मुझे के.टी.सी. बिल्डिंग के पास ब्रह्मपुरी सिडकुल मे मिला था, मै स्मैक को 500 रू0 बिट के हिसाब से छोटी छोटी मात्रा मे नशा करने वाले लोगो को बैचता हूँ । दूसरे आरोपी मंगत दास ने पूछने पर बताया कि वह स्मैक रावली महदूद के सचिन उर्फ रावण से खरीदी थी, जिसमें से 09 ग्राम स्मैक उसने आरोपी संतोष को बेचने के लिये दी थी ।”

“““रानीपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार आरोपी संतोष के विरूद्ध थाने पर मु0अ0सं0 14/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट व आरोपी मंगत दास के विरूद्ध मु0अ0सं0 15/26 धारा 8/21 एनडीपीएस एक्ट के अभियोग पंजीकृत किये गये । गिरफ्तार दोनो आरोपियो को आज मा0 न्यायालय में पेश किया जा रहा है ।””

गिरफ्तार आरोपी

1- संतोष सिह पुत्र शिव करन सिंह राठोर निवासी नवोदय नगर नियर शिव मंदिर पीठ बाजार थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार उम्र-29 वर्ष

2- मंगत दास पुत्र देश राज निवासी राज मेडिकल के पास अम्बेडकर चौक के पास रामधाम थाना सिडकुल जनपद हरिद्वार 21 वर्ष

 

 

 

 

 

 

 

 

 

Related Articles

Back to top button