दरोगा का ‘रफ़्तार’ वाला कहर: नशे की हालत में कई राहगीरों को मारी टक्कर, मची अफरा-तफरी।

शाहजहांपुर
क्रांति बुलेटिन न्यूज़ (अरविन्द बर्मा)
बंडा शाहजहांपुर उस समय हड़कंप मच गया, जब नशे में धुत एक दरोगा ने अपनी कार से सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। बंडा चौराहे के पास हुई इस घटना में दरोगा ने एक के बाद एक कई लोगों को जोरदार टक्कर मारी, जिससे कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों और पीड़ितों के अनुसार, दरोगा अपनी गाड़ी से जा रहा था और पूरी तरह नशे की हालत में था। सबसे पहले उसने बंडा चौराहे से करीब 50 मीटर पहले एक बाइक सवार भाई-बहन को पीछे से टक्कर मारी। पीड़िता ने बताया कि वह अपने भाई के साथ ससुराल जा रही थी, तभी पीछे से आ रही दरोगा की कार ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी।
उदरा निवासी सुनील सिंह ने बताया कि वह अपनी दो बेटियों, पारुल और सलोनी के साथ खुटार जा रहे थे। जब वे बंडा चौराहे से निकल रहे थे तभी पीछे से दरोगा की कार ने उन्हें टक्कर मार दी।
पीड़ित भाई ने बताया, “दरोगा जी बंडा थाने के ही हैं और वे पूरी तरह शराब के नशे में थे। जब हमने उन्हें रोकने की कोशिश की,फिर भी बो नहीं रुके।

घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई। लोगों ने जब दरोगा को नशे की हालत में देखा, तो उनका गुस्सा फूट पड़ा। मौके पर मौजूद लोगों ने दरोगा को घेर लिया और काफी देर तक हंगामा चलता रहा।
मौजूद लोगों ने घायलों को तत्काल अस्पताल पहुँचाया गया है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है और दरोगा के खिलाफ उचित विभागीय और कानूनी कार्रवाई की बात कही जा रही है।
सुरक्षा और कानून व्यवस्था बनाए रखने वाले जिम्मेदार पद पर तैनात दरोगा की इस हरकत ने पुलिस प्रशासन की छवि पर सवालिया निशान खड़े कर दिए हैं।
जहा एक ओर पुलिस जनता की सुरक्षा का दम भरती है,वहीं दूसरी ओर ‘कानून के रखवाले’ ही अब जनता की जान के दुश्मन बनते नजर आ रहे हैं।




