Homeमुजफ्फरनगर

एसएसपी ने यातायात पुलिसकर्मियों को गर्मी, धूप और बारिश से बचाने के लिए बांटी सुरक्षा किट।

मुजफ्फरनगर

क्रान्ति बुलेटिन ब्यूरो

मुजफ्फरनगर। महावीर चौक पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) संजय वर्मा ने यातायात पुलिस कर्मियों को ड्यूटी के दौरान गर्मी, धूप और बारिश से बचाव के लिए सुरक्षा किट वितरित की। इस किट में कैप, धूप से बचाव के लिए चश्मा, रात के समय कंधे पर लगाने वाली ट्रैफिक लाइट, ठंडा पानी रखने के लिए इंसुलेटेड बोतल और बारिश से बचने के लिए रेनकोट शामिल थे। साथ ही, एसएसपी ने दोपहिया वाहन चालकों को भी हेलमेट वितरित कर यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाओं और पुरुषों को नि:शुल्क हेलमेट बांटे गए और यातायात पुलिस कर्मियों ने राहगीरों को ठंडा शरबत भी प्रदान किया। एसएसपी संजय वर्मा ने मीडिया को जानकारी देते हुए कहा कि यह सुरक्षा किट यातायात पुलिस कर्मियों की ड्यूटी के दौरान उनकी सुरक्षा और सुविधा के लिए दी गई है। उन्होंने जनपद वासियों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पालन करें।

एसएसपी ने कहा, “जीवन अमूल्य है और इसे दोबारा नहीं पाया जा सकता। एक्सीडेंट सेकंडों में हो जाता है, इसलिए सावधानी बरतें और अपने परिवार की सुरक्षा करें। शासन और प्रशासन का उद्देश्य है कि एक्सीडेंट के मामलों में कमी आए और कोई भी परिवार दुर्घटना का शिकार न हो। सभी लोग यातायात नियमों को समझें और अपने परिवार को भी जागरूक करें ताकि सड़क सुरक्षा सुनिश्चित हो सके।”

Related Articles

Back to top button