ज्वालापुर हरिद्वार
रिपोर्ट नौशाद अली
विकसित कृषि संकल्प अभियान 2025 से 12 जून 2025 तक चलने वाले अभियान के अंतर्गत आज केंद्र सरकार की ओर से आई टीम ने ग्राम बहादुरपुर जट में किसानों से सीधा संवाद किया और उन्हें केंद्र सरकार द्वारा पोषित योजनाओं की जानकारी दी टीम के संचालक वैज्ञानिक शशि शेखर सेमवाल ने बताया कि केंद्र की कृषि योजनाओं का लाभ जनता को मिल रहा है या नहीं मिल रहा है इसके लिए टीम गठित कर सीधे किसानों के पास भेजी जा रही है जिससे कि किसानों को इन योजनाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने किसानों से पूछा कि कया आपको किसान सम्मन निधि, किसान पेंशन योजना का लाभ मिल रहा है या नहीं उन्होंने क्षेत्र में होने वाली फसलों के बारे में भी जानकारी ली। किसान मुनफेद अली ने बताया कि यहां किसानों को समय पर खाद और बीज नहीं मिल पाता है जब डीएपी खाद की जरूरत होती है तो उसे समय डीएपी खाद उपलब्ध नहीं हो पाता हे किसान अनुराग शर्मा ने बताया कि उन्हें गन्ने का बीज धनोरी कृषि केंद्र से दिया गया था। जिसकी देखभाल और नर्सरी के लिए कोई सहयोग प्रदान नहीं किया गया। किसान सतबीर ने बताया कि किसान फसल बीमा योजनाओं का व्यापक प्रसार नहीं हो रहा है। इस अवसर पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य धर्मेंद्र सिंह चौहान ने बताया कि सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं सुनने के लिए गांव-गांव में टीम भेजी जा रही है। जिससे कि सरकार द्वारा चलाई जा रही कृषि योजनाओं का सीधा लाभ किसान को मिल सके इस योजना के लिए उन्होंने केंद्र और राज्य सरकार की सराहना की ।इस अवसर पर बीडीसी सदस्य चंद किरण सिंह, आयुष तोमर ,सतबीर चौधरी,अनुराग शर्मा, बीर सिंह आदि उपस्थित रहे।





