एक्सक्लूसिव खबरेंहरिद्वार

हर की पैड़ी पर गंगा पूजन कर आप ने करी व्यवहारिकता की क्रांति की शुरुआत।

हरिद्वार  17 जुलाई 2024

आम आदमी पार्टी हरिद्वार के पदाधिकारीयों ने मां गंगा का आशीर्वाद लेकर व्यावहारिकता की क्रांति की शुरुआत करते हुए गंगा पूजन कर महात्मा गांधी, सरदार भगत सिंह ,डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व्यावहारिकता की क्रांति की शुरुआत की। व्यावहारिकता की क्रांति की शुरुआत करते हुए पार्टी के वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष इंजीनियर संजय सैनी ने कहा की 9 जुलाई को आम आदमी पार्टी द्वारा प्रेस वार्ता कर सरकारी विभागों में हो रही अनियमितताएं और अव्यावहारिक नियमों के खिलाफ अभियान की शुरुआत करने की बात कही थी। आजादी की लड़ाई की प्रथम क्रांति की तर्ज पर सरकारी विभागों में लागू गलत नियमों की आड़ में हो रहे भ्रष्टाचार से जनता के शोषण के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद करते हुए क्रांति की शुरुआत की गई है। हमारी पार्टी ने अब तक 20,000 बुकलेट्स के माध्यम से जनता को जागरुक करने का काम किया है। जनता की ओर से सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं और लोग आगे बढ़कर आम आदमी पार्टी के प्रयास की सराहना कर रहे हैं। जल्द ही सरकारी विभागों में लागू अव्यवहारिक नियमों और व्याप्त भ्रष्टाचार को जनता के बीच जाकर उजागर किया जाएगा।आम आदमी पार्टी की लड़ाई सरकार के खिलाफ नहीं बल्कि सरकारी विभागों में हो रही अनियमितताएं और गलत नियमों से पैदा हो रहे भ्रष्टाचार के खिलाफ है।

पूर्व प्रदेश प्रवक्ता हेमा भंडारी ने कहा कि आम आदमी पार्टी के व्यवहारिकता की क्रांति को अपार जन समर्थन मिल रहा है। जनता अपने अधिकारों को समझ रही है और पार्टी के कदम की सराहना कर रही है। इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अनिल सती, पूर्व जिला अध्यक्ष CYSS अमनदीप, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष धीरज पीटर, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रवीण कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा ममता सिंह, पूर्व जिला सचिव अजय कुमार मुखिया, रितु गिरी, राम प्रकाश कौशल , किरण कुमार दुबे, पवन बर्मन, शुभम सैनी, संजय गौतम, अक्षय सैनी, दीपक कुमार मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button