दुर्घटनादेहरादून

टनल में चल रही दो लोकोट्रेन आपस में टकराने से मची अफरा-तफरी।

देहरादून

चमोली जनपद के पीपलकोटी में निर्माणाधीन टीएचडीसी परियोजना के दौरान सुरंग के भीतर लोकोट्रेन हादसा हो गया। टनल में चल रही दो लोकोट्रेन आपस में टकरा गईं, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं और घायलों को बाहर निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। गनीमत यह रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई, हालांकि बड़ी संख्या में लोग घायल हुए हैं।

इस हादसे पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गहरा दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने चमोली के जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक से फोन पर बात कर घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार घायलों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराएगी।

मुख्यमंत्री के अनुसार हादसे में करीब 50 से 60 लोग घायल हुए हैं और सभी का उपचार किया जा रहा है। स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और राहत एवं बचाव कार्य लगातार जारी है।

वहीं आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने हादसे की जानकारी देते हुए बताया कि यह दुर्घटना सुरंग के भीतर हुई, जहां एसीसी कंपनी का निर्माण कार्य चल रहा था। सुरंग की लंबाई लगभग 9 किलोमीटर है। दो लोकोट्रेन की गति कम होने के कारण टक्कर का प्रभाव सीमित रहा, फिर भी हादसे में करीब 86 लोग घायल हुए हैं। सभी घायलों को अलग-अलग चिकित्सालयों में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है।

फिलहाल प्रशासन पूरे मामले की जांच में जुटा है और सुरक्षा मानकों की समीक्षा की जा रही है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

 

Related Articles

Back to top button