Homeलालकुआं

16 फरवरी को काग्रेंस का राजभवन घेराव होगा निर्णायक आंदोलन, प्रदेश की जनता त्रस्त, सरकार मस्त, हेमवती नन्दन दुर्गापाल। 

लालकुआं

रिपोर्टर, मजहिर खान

लालकुआं विधानसभा क्षेत्र के युवा काग्रेंस नेता एंव किसान काग्रेंस के प्रदेश सचिव हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने कहा 16 फरवरी को होने वाला राजभवन घेराव जनसमस्याओं के लिए कांग्रेस का निर्णायक आंदोलन होगा। उन्होंने प्रदेश सरकार को विफल सरकार बताया।

यहाँ अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में युवा काग्रेंस नेता एंव किसान काग्रेंस के प्रदेश सचिव हेमवती नन्दन दुर्गापाल ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर जनहित के मुद्दों पर विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी, बिगड़ती कानून-व्यवस्था और किसानों-युवाओं की उपेक्षा जैसे गंभीर विषयों पर सरकार की चुप्पी दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा कि राजधानी से लेकर पूरे प्रदेश में हत्याएं हो रही है ,अपराध का ग्राफ बड़ रहा है। महिला अत्याचार दिन प्रतिदिन बढ़ रहे हैं,भ्रष्टाचार अपने चरम पर है, अफसरशाही बेलगाम हो गई है सरकारी कार्यालयों में कमिशन का खेल चल रहा है। उन्होंने प्रदेश जनता और कांग्रेस कार्यकर्ताओं से 16 फरवरी को बड़ी संख्या में देहरादून पहुंचकर राजभवन घेराव कार्यक्रम को सफल बनाने और जनता की आवाज उठाने का आह्वान किया है।

 

 

Related Articles

Back to top button