एक्सक्लूसिव खबरेंदेहरादून

सीएम की सुरक्षा में चूक मामले में तीन और कर्मचारी निलंबित।

देहरादून/रामनगर

रिपोर्टर मजहिर खान

-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कॉर्बेट टाइगर रिज़र्व सफारी के दौरान हुई सुरक्षा चूक के मामले में अब कार्रवाई का दायरा बढ़ गया है। अनफिट जिप्सी से सीएम को जंगल सफारी कराने के मामले में अब तीन और कर्मचारियों पर गाज गिरी है।आपको बतादें 6 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के ढेला और झिरना ज़ोन में जंगल सफारी की थी। लेकिन सफारी में जिस जिप्सी का इस्तेमाल हुआ, उसकी फिटनेस पांच साल पहले ही खत्म हो चुकी थी। मामले के तूल पकड़ते ही पहले से जिप्सी चालक उमर को निलंबित कर दिया गया था। अब पीसीसीएफ वाइल्डलाइफ रंजन कुमार मिश्रा की जांच रिपोर्ट के आधार पर तीन और कर्मचारियों को निलंबित कर दिया गया है।

 

 

Related Articles

Back to top button