Gamesहरिद्वार

लक्सर उत्तराखंड की बेटियों ने किया कमाल, बरस मेडल जीतकर परिवार का बढ़ाया मान।

लक्सर  हरिद्वार  22 फरवरी 25

लक्सर से संवाददाता आरती सैनी की खास रिपोर्ट

लक्सर उत्तराखंड की बेटियों ने किया कमाल बरस मेडल जीतकर परिवार का बढ़ाया मान वैसे तो लक्षण एक अति पिछड़ा क्षेत्र है लेकिन लक्सर क्षेत्र में प्रतिभाओं की कमी नहीं है । इसी क्षेत्र मेंलक्ष्य क्षेत्र की दो बालिकाओं ने कबड्डी में उत्तराखंड में पहले नंबर पर रहते हुए बरस मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

जहां आजकल एक और लड़कियों को बोझ समझकर जल्दी शादी करने का सपना परिवार वाले देखते हैं ,वही लक्सर क्षेत्र के गांव प्रीतपुर कीअंजिता पुत्री जबर सिंह दूसरी मंथलेश पुत्री राजपालबॉडिटी भोगपुर जैसे ग्रामीण क्षेत्र से निकालकर इन दोनों लड़कियों ने आज वह मुकाम पा लिया है, जिसके लिए हर लड़का लड़की एक सपना देखते हैं ।जब हमारे संवाददाता ने दोनों लड़कियों के परिजनों से बात की तो उन्होंने बताया कि आज उनका कर गर्व से ऊंचा है कि आज हमारी लड़कियां भी लड़कों के बराबर खेल के क्षेत्र में भागीदारी कर रही है और मेडल जीत रही हैं ,जिससे हमारे परिवार का नाम रोशन हो रहा है ।परिवारजनों ने बताया किआज लड़के लड़की में कोई फर्क नहीं है, दोनों ही एक समान है दोनों को ही अगर हम प्यार और सम्मान देंगे तो दोनों ही लड़के लड़कियां आगे चलकर क्षेत्र एवं परिवार का नाम रोशन करते हैं।

इसलिए हमें लड़के लड़की में कोई फर्क नहीं करना चाहिएवहीं लड़कियों के कोच सतीश कुमार कुआं खेड़े ने बताया कि दोनों लड़कियां बहुत ही अच्छा प्रैक्टिस करती हैं दिन-रात कड़ी मेहनत करती है, जिसके परिश्रम से आज दोनों लड़कियों ने बरस मैडल जीत कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है ।

सतीश कुमार ने बताया कि दोनों लड़कियां पिछले 4 साल से लगातार मेहनत कर रही थी और आज उसी का परिणाम है कि इन दोनों ने नंबर वन पोजीशन पर पहुंचकर क्षेत्र का नाम रोशन किया सतीश कुमार ने आवाहन किया है कि जो भी ऐसी लड़कियां है जो कबड्डी या अन्य क्षेत्र में अपना राम नाम या रोशन करना चाहती हैं वह सब लोग मुझसे आकर मिले मैं सब की मदद करूंगा।

 

Related Articles

Back to top button