Homeहरिद्वार

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ सुंदर जनपद बनने के लिए 2 माह चार दिन से निरंतर चलाया जा रहा सफाई अभियान।

मुख्यमंत्री का यह है सपना, साफ स्वच्छ हो हरिद्वार अपना

हरिद्वार 21 जनवरी 2026

तीर्थ नगरी हरिद्वार को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाए जाने के लिए मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में एवं जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के कुशल नेतृत्व एवं निर्देशन में सफाई अभियान ने दो माह चार दिन से निरंतर सफाई अभियान शहर से लेकर गांव कस्बों तक चलाया जा रहा है,जिसका असर अब धरातल पर दिखने लगा है।

जनपद को साफ स्वच्छ बनाने की दिशा में जिलाधिकारी मयूर दीक्षित निरंतर प्रयासरत है, सफाई अभियान में ओर तेजी लाने के लिए जिलाधिकारी द्वारा जिला स्तरीय अधिकारियों का विभागवार रोस्टर तैयार करते हुए 31 जनवरी तक जनपद में महा स्वच्छता अभियान पखवाड़ा चलाया जा रहा है।जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए है कि स्वच्छता अभियान में जो जिम्मेदारी एवं दायित्व जिस अधिकारी को सौंपी गई है वह अपने दायित्वों का निर्वहन संवेदनशीलता के साथ करेंगे,जिससे कि तीर्थनगरी को साफ स्वच्छ,सुंदर जनपद बनाया जा सके।

आज जनपद में चलाया गया महा स्वच्छता अभियान का विवरण

*बीएचईएल द्वारा भी चलाया गया सफाई अभियान*

बीएचईएल नगर प्रशासक संजय पवार ने अवगत कराया है कि बीएचईएल टाउनशिप  एडमिनिस्ट्रेशन द्वारा शिव मूर्ति चौराहा (मध्य मार्ग पर)से गुरुद्वारा रोड सेक्टर 1 तक सफाई अभियान चलाया गया।

 

*भारत स्काउट गाइड द्वारा हरकी पौड़ी नाई घाट क्षेत्रांतर्गत सफाई अभियान चलाया गया*

प्रबंधन भारत स्काउट गाइड मनोज सिरोही ने अवगत कराया है कि भारत स्काउट गाइड द्वारा आज हरकी पौड़ी क्षेत्रांतर्गत घाट की सीढ़ियों पर लगी काई को हटा कर स्वच्छता अभियान चलाया गया।

*जिला पंचायत द्वारा भी चलाया गया सफाई अभियान*

अपर मुख्य अधिकारी जिला पंचायत ने अवगत कराया है कि भूमानंद अस्पताल बहादराबाद से संस्कृति महाविधालय तक कई स्थानों पर स्वच्छता अभियान चलाया गया साथ ही पॉलीथिन प्लास्टिक एकत्रित किया गया।

*खण्ड विकास अधिकारियों द्वारा चलाया जा रहा अपने अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान*

खण्ड विकास अधिकारी खानपुर ने अवगत कराया कि ईन्दरीशपुर क्षेत्रांतर्गत साफ सफाई कार्य कराया गया।

खण्ड विकास अधिकारी रूड़की ने अवगत कराया कि ग्राम पंचायत नन्हेडा अनंतपुर क्षेत्रांतर्गत साफ़ सफाई का कार्य किया गया।

Related Articles

Back to top button