
हरिद्वार
दिनांक 23.11.2025 को कोत0 मंगलौर पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम बिझौली क्षेत्र में गोकशी हो रही है। सूचना पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा तो पाया कि कुछ व्यक्ति गोकशी कर रहे हैं। पुलिस की आहट सुनकर मौके से कुछ संदिग्ध फरार हो गए। पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दो आरोपित को दबोचते हुए मौके से 140 किलो प्रतिबंधित मांस, गोकशी के उपकरण व 02 जीवित बैल बरामद किये। बरामदगी के आधार पर कोतवाली मंगलौर पर धारा 3/5/11 उत्तराखंड गोवंश संरक्षण अधिनियम में अभियोग पंजीकृत कर पकड़े गए आरोपित को नियमानुसार माननीय न्यायालय में पेश किया जा रहा है। अन्य तलाश जारी है।

पकड़े गए आरोपित
1- इरफान पुत्र जिम्मू
2- मौ0 शहजाद उर्फ कल्लू पुत्र तहसीन निवासी ग्राम विझौली थाना कोत0 मंगलौर
बरामदगी
1- 140 किलो प्रतिबंध मांस
2- कुल्हेडी-01, लकडी का गुटका -01, 03 छुर्री, एक तराजू
3- दो जिंदा बैल




