Homeहरिद्वार

भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत चांद कॉलोनी , माखनपुर, शाहपुर में संदिग्ध व्यक्तियों के विरूद्ध चलाया गया सत्यापन अभियान।

बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर 120 मकान मालिको के विरूद्ध पुलिस अधिनियम के अंतर्गत कार्रवाई कर वसूला गया 12 लाख रुपए बारह लाख रुपए का जुर्माना।

भगवानपुर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार जनपद हरिद्वार द्वारा ऑपरेशन प्रहार के तहत दिये गये।

दिशा निर्देश के क्रम में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली भगवानपुर के नेतृत्व में भगवानपुर पुलिस टीमों द्वारा ऑपरेशन प्रहार के अन्तर्गत कार्यवाही को जारी रखते हुये भगवानपुर पुलिस द्वारा दिनांक-19.04.2026 को थाना भगवानपुर पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन क्षेत्र में निवासरत् बाहरी प्रदेशों से आये कर्मचारी / मजदूर / फड़ ठेली गुड चर्खी वालो के सत्यापन हेतु अलग अलग टीमें बनाकर चांद कालोनी कास्बा भगवानपुर क्षेत्रान्तर्गत विशेष अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पुलिस टीम द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत बिना सत्यापन किरायेदार रखने पर मकान मालिको, फल फेरी व गुड चर्खी मजदूरो आदि करीब 350 व्यक्तियों का मौके पर ही सत्यापान किया गया व 120 मकान मालिको के विरूद्ध कार्रवाई करते हुए धारा-83 पुलिस एक्ट के अन्तर्गत 10000-10000 रूपये कुल (12 लाख रुपए )के कोर्ट चालान कर रिपोर्ट मा० न्यायालय प्रेषित की जा रही है।

Related Articles

Back to top button